लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: प्लेन कैंसिल होने की वजह से गायक हैरी स्टाइल्स अमेरिका में फंसे

By भाषा | Updated: April 2, 2020 15:39 IST

कैपिटल एफएम ब्रेकफास्ट शो से बात करते हुए अमेरिका के गायक ने कहा कि वह घर जाने वाले थे लेकिन महामारी की वजह से कैलिफोर्निया में फंस गए।

Open in App
ठळक मुद्दे हैरी स्टाइल्स ने कहा कि वह कोरोना वायरस के मद्देनजर उड़ानों के परिचालन रद्द होने की वजह से अमेरिका में फंस गए हैं।कई देशों ने कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए बंद लागू किया है जिसकी वजह से उड़ानें रद्द हैं।

अभिनेता-गायक हैरी स्टाइल्स ने कहा कि वह कोरोना वायरस के मद्देनजर उड़ानों के परिचालन रद्द होने की वजह से अमेरिका में फंस गए हैं। कई देशों ने कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए बंद लागू किया है जिसकी वजह से उड़ानें रद्द हैं। कैपिटल एफएम ब्रेकफास्ट शो से बात करते हुए अमेरिका के गायक ने कहा कि वह घर जाने वाले थे लेकिन महामारी की वजह से कैलिफोर्निया में फंस गए।

स्टाइल्स ने कहा, ‘’ मैं एक तरह से कैलिफोर्निया में फंस गया हूं। मैं विमान से घर जाने वाले था लेकिन उसी दिन अमेरिका ने सभी विमानों को रद्द करने का निर्णय लिया और मुझे यहां रूकना पड़ा।’’ उन्होंने कहा कि अभी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि लोग सुरक्षित रहें। 

बता दें कि एयर इंडिया कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन (बंद) के बीच देश में फंसे विदेशियों को उनके देश भेजने के उद्देश्य से, चार से सात अप्रैल के बीच लंदन तक विशेष उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है। भारत में 21 दिन के लिए किया गया लॉकडाउन 14 अप्रैल तक है और इस अवधि के लिए सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसहॉलीवुड सेलिब्रिटी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्वकौन थे अभिनेता जेम्स रैनसन?, 'द वायर' में जिगी सोबोटका की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ने 46 साल में की आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक..., 2025 में इन कपल्स का उजड़ा परिवार, नहीं निभा पाए शादी

बॉलीवुड चुस्कीशेक्सपियर का बेटा, देवकीनंदन खत्री और ‘अमन’ के बर्ट्रेंड रसेल

बिदेशी सिनेमा अधिक खबरें

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बिदेशी सिनेमाजोनाथन बेली ने जीता Sexiest Man Alive 2025 का खिताब, देखें तस्वीरें

बिदेशी सिनेमावुडी एलन, कला की आजादी और प्रोग्रेसिव आर्ट ग्रुप

बिदेशी सिनेमाजादूगर मैलियस और स्कार्सेसे की श्रद्धांजलि ‘ह्यूगो’

बिदेशी सिनेमाकठपुतलियों का असली संसार और संगीत के सहारे जीवन