नई दिल्ली: फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर 16 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज हो गई है। अवतार: द वे ऑफ वॉटर साल 2009 की महाकाव्य साइंस फिक्शन फिल्म 'अवतार' का एक बहुप्रतीक्षित सीक्वल है। ऐसे में ये फिल्म ओरिजिनल फिल्म के लगभग 13 साल बाद रिलीज हुई है। फिलहाल, अवतार: द वे ऑफ वॉटर इस साल दुनियाभर में सबसे तेजी से 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म बन गई है।
फिल्म केवल 14 दिनों में उस आंकड़े को पार करने में सफल रही। अकेले भारत में फिल्म दो सप्ताह से भी कम समय में 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही। अवतार: द वे ऑफ वॉटर के अलावा केवल टॉप गन: मेवरिक और जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन ने इस मुकाम को हासिल किया है। ओरिजिनल फिल्म अभी भी दुनियाभर में 2.97 बिलियन डॉलर संग इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई है।
इस बीच स्पाइडरमैन: नो वे होम के बाद से द वे ऑफ वॉटर सबसे तेज गति से हिट होने वाली फिल्म है, जिसने 1 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार करने में 12 दिन का समय लिया। अवतार: द वे ऑफ वॉटर भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई और इसे आलोचकों और दर्शकों से समान रूप से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।