लाइव न्यूज़ :

भारतीय हॉकी खिलाड़ी नवजोत कौर ने पिता को दिया सफलता का श्रेय, कहा, 'दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बनना चाहती हूं'

By भाषा | Updated: September 3, 2020 16:45 IST

Navjot Kaur: भारतीय महिला हॉकी टीम की स्ट्राइकर नवजोत कौर ने कहा कि वह वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बनना चाहती हैं, पिता को दिया अपनी सफलता का श्रेय

Open in App
ठळक मुद्देअगर मुझे अपने माता-पिता विशेषकर पिताजी का सहयोग नहीं मिलता तो आज मैं जहां हूं वहां नहीं पहुंच पाती: नवजोतउम्मीद है कि एक दिन मैं दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बनूंगी: नवजोत कौर

बेंगलुरू: भारतीय महिला हॉकी टीम की स्ट्राइकर नवजोत कौर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को देते हुए कहा कि वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बनना चाहती हैं।

भारतीय अग्रिम पंक्ति की महत्वपूर्ण खिलाड़ी नवजोत ने कहा, ‘‘किसी भी हॉकी टीम के लिये फिनिशर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और मुझे खुशी है कि मुझे मेरी साथियों के बनाये गये मौकों को भुनाने का अवसर दिया गया है।’’

हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति के अनुसार इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ‘‘इस काम के साथ काफी दबाव भी जुड़ा है लेकिन मैंने अब तक इस चुनौती का पूरा लुत्फ उठाया है। मैं अपनी तकनीक पर काम जारी रखना चाहती हूं और उम्मीद है कि एक दिन मैं दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बनूंगी।’’

नवजोत कौर ने पिता को दिया अपनी सफलता का श्रेय

भारत की तरफ से अब तक 172 मैच खेलने वाली नवजोत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया जो शुरू से चाहते थे कि उनके तीनों बच्चे खेलों से जुड़ें।

नवजोत ने कहा, ‘‘अगर मुझे अपने माता-पिता विशेषकर पिताजी का सहयोग नहीं मिलता तो आज मैं जहां हूं वहां नहीं पहुंच पाती। मेरे पिताजी ने मुझे स्कूल में हॉकी खेलने के लिये प्रोत्साहित किया। उनका शुरू से सपना था कि उनका एक बच्चा खिलाड़ी बने और मुझे वास्तव में बहुत खुशी है कि मैं उनका सपना पूरा करने में सफल रही ’’

हरियाणा के कुरूक्षेत्र की रहने वाली इस स्ट्राइकर ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि मैं भविष्य में भी अपने खेल में सुधार जारी रखूंगी तथा खेल में अपनी उपलब्धियों से अपने माता पिता को गौरवान्वित करूंगी।’’ 

टॅग्स :हॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...