लाइव न्यूज़ :

सुल्तान जोहोर कप: भारत की विजयी शुरुआत, मलेशिया को 2-1 से दी मात

By भाषा | Updated: October 7, 2018 10:29 IST

Sultan of Johor Cup: भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने अपने पहले मैच में मेजबान मलेशिया को 2-1 से हराते हुए विजयी शुरुआत की

Open in App

जोहोर बारू (मलेशिया), 07 अक्टूबर: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को यहां मेजबान मलेशिया को 2-1 से हराकर आठवें सुल्तान जोहोर कप में विजयी शुरुआत की। 

हरमनजीत सिंह (12वें मिनट) और शैलानंद लाकड़ा (46वें मिनट) ने भारत के लिए गोल किए जबकि मुहम्मद जैदी (47वें मिनट) ने मलेशिया के लिए एकमात्र गोल किया। दोनों टीम के बीच मैच के शुरू होते ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला जिसमें लेकिन कोई भी टीम गेंद को अपने पाले में ज्यादा देर तक रखने में सफल नहीं रही। 

10वें मिनट के बाद भारतीय टीम ने लंबे पास से मलेशियाई सर्किल में आक्रमण किया लेकिन गोलकीपर एड्रियन अलबर्ट ने शानदार बचाव किया। इसके दो मिनट बाद ही हरमनजीत ने गोल कर भारत को पहली सफलता दिलाई। उनके शॉट को अलबर्ट रोकने में सफल नहीं रहे और टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। 

मलेशिया ने भी इसके बाद लगातार जवाबी हमले किए लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने उनके आक्रमण का नाकाम कर दिया और मध्यांतर तक 1-0 की बढ़त कायम रखी। मैच के तीसरे क्वॉर्टर में भी भारतीय खिलाड़ियों ने कई मौके बनाए लेकिन वे इन्हें गोल में नहीं बदल सके। 

चौथे क्वॉर्टर के शुरुआत में लाकड़ा ने गोल कर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके एक मिनट बाद ही जैदी के गोल से मलेशिया ने गोल कर दिया और स्कोर 2-1 हो गया। मैच के आखिरी क्षणों में दोनों टीमों ने गोल करने की कोशिश की लेकिन सफलता किसी की हाथ नहीं लगी। भारतीय टीम अपना अगला मैच रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।

टॅग्स :हॉकीहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...