लाइव न्यूज़ :

सुल्तान अजलन शाह कप: पांच बार के चैंपियन भारत की नजरें खिताब पर, पहले मैच में जापान से भिड़ंत

By भाषा | Updated: March 22, 2019 17:13 IST

Sultan Azlan Shah Cup: 2017 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले पांच बार के चैंपियन भारत की नजरें एक और खिताब पर होंगी, उसकी पहले मैच में भिड़ंत जापान से होंगी

Open in App

इपोह, 22 मार्च: पिछले साल की निराशा को भुलाते हुए भारतीय पुरुष हॉकी टीम शनिवार को 28वें सुल्तान अजलन शाह कप के पहले मैच में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। कोच के बिना और कई खिलाड़ियों की फिटनेस समस्याओं से जूझने के बावजूद भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है। हाल ही में अभ्यास मैच के दौरान गुरजंत सिंह नाक की हड्डी टूटने के कारण स्वदेश लौट गए।

कप्तान मनप्रीत सिंह ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'जापान, कोरिया और मलेशिया से हमें कड़ी चुनौती मिल सकती है। वे पूरी मजबूत टीम के साथ उतर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। नये खिलाड़ियों के टीम में होने से हमें फायदा मिलेगा क्योंकि विरोधी टीमों को उनके बारे में ज्यादा पता नहीं होगा।' भारतीय टीम सोमवार को यहां पहुंची। गुरुवार को मलेशिया के खिलाफ उसने अभ्यास मैच खेला।

पिछली बार भारत छह टीमों में पांचवें स्थान पर रहा था लेकिन युवा टीम ने कुछ सीनियर खिलाड़ियों के साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया। भारत को पहले मैच में ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना ने 3-2 से हराया था । इसके बाद उसने इंग्लैंड से 1-1 से ड्रॉ खेला और आस्ट्रेलिया से 4-2 से हार गई। इसके बाद मलेशिया को 5-1 से हराया लेकिन आयरलैंड से 2- से हारी। मनप्रीत ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि सीनियर खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में युवा खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।'

भारत ने 1985, 1991, 1995, 2009 और 2010 में यह खिताब जीता है। वहीं 2016 के फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया और 2017 में उसने कांस्य पदक जीता।

टॅग्स :सुल्तान अजलन शाह कपहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...