हॉकी वर्ल्ड कपः भारत पहुंची पाकिस्तान हॉकी टीम, हुआ जोरदार स्वागत

By भाषा | Published: November 26, 2018 10:10 AM2018-11-26T10:10:21+5:302018-11-26T10:10:21+5:30

पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहेल महमूद ने रविवार को पाकिस्तान हॉकी टीम का स्वागत किया जो हॉकी विश्व कप में भाग लेने भारत पहुंची।

pakistan hockey team reach india for world cup | हॉकी वर्ल्ड कपः भारत पहुंची पाकिस्तान हॉकी टीम, हुआ जोरदार स्वागत

हॉकी वर्ल्ड कपः भारत पहुंची पाकिस्तान हॉकी टीम, हुआ जोरदार स्वागत

नई दिल्ली, 26 नवंबर। पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहेल महमूद ने रविवार को पाकिस्तान हॉकी टीम का स्वागत किया जो हॉकी विश्व कप में भाग लेने भारत पहुंची। पाकिस्तान दूतावास ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘महमूद ने पाकिस्तानी हॉकी दल के सदस्यों का स्वागत किया।’’ 

इसके अनुसार उच्चायुक्त के अलावा पाकिस्तान दूतावास के सीनियर अधिकारी और हॉकी इंडिया के प्रतिनिधि यहां हवाईअड्डे पर मौजूद थे, जहां से टीम भुवनेश्वर के लिए रवाना हुई। विज्ञप्ति के अनुसार टीम ने वाघा-अटारी सीमा से भारत में प्रवेश किया।

टीम मैनेजर हसन सरदार और कप्तान मोहम्मद रिजवान ने उच्चायुक्त और अन्य सीनियर अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘उच्चायुक्त सोहेल महमूद ने पाकिस्तानी हॉकी टीम को हॉकी विश्व कप में सफलता के लिये शुभकामनायें दीं।’’

पाकिस्तानी टीम अपने पूल मैचों की शुरुआत एक दिसंबर को जर्मनी के खिलाफ करेगी, जिसके बाद वह पांच दिसंबर को मलेशिया और नौ दिसंबर को नीदरलैंड से खेलेगी।

Web Title: pakistan hockey team reach india for world cup

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे