लाइव न्यूज़ :

Junior Hockey World Cup: कोरोना महामारी की चपेट में हॉकी विश्व कप, एक व्यक्ति पॉजिटिव, मीडिया सेंटर में हड़कंप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2021 13:54 IST

Junior Hockey World Cup: टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने कोरोना महामारी के कारण नाम वापिस ले लिया था। 

Open in App
ठळक मुद्देबेल्जियम के खिलाफ बुधवार को क्वार्टर फाइनल में करीब 3000 दर्शक थे।मीडिया सेंटर आना चाहते हैं और बाकी टूर्नामेंट कवर करना चाहते हैं।खेल और युवा कार्य विभाग की सोशल मीडिया टीम का सदस्य है।

Junior Hockey World Cup: कड़े प्रोटोकॉल के बावजूद यहां चल रहा जूनियर हॉकी विश्व कप कोरोना महामारी की चपेट में आ गया है और शुक्रवार को एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया जो कलिंगा स्टेडियम पर मीडिया सेंटर के संपर्क में था।

 

बायो बबल के भीतर होने और इसकी कवरेज के लिये आये मीडिया की हर 48 घंटे में आरटी पीसीआर जांच होने के बावजूद गुरुवार को कराये गए टेस्ट में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। स्थानीय आयोजन समिति के एक सदस्य के अनुसार यह व्यक्ति ओडिशा सरकार के खेल और युवा कार्य विभाग की सोशल मीडिया टीम का सदस्य है।

इस घटना से आयोजकों में दहशत फैल गई और सभी पत्रकारों के लिये शुक्रवार को आरटी पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया जिसके बिना उन्हें मीडिया सेंटर पर प्रवेश नहीं मिलेगा । स्थानीय अधिकारी ने कहा ,‘आज सभी के लिये आरटी पीसीआर अनिवार्य है जो मीडिया सेंटर आना चाहते हैं और बाकी टूर्नामेंट कवर करना चाहते हैं।

हर 48 घंटे में टेस्ट हो रहा है लेकिन ओडिशा खेल विभाग की सोशल मीडिया टीम के एक सदस्य के पॉजिटिव पाये जाने के बाद यह अनिवार्य कर दिया गया है । उन्होंने कहा ,‘‘वह रोज मीडिया सेंटर आ रहा था। उसके संपर्क में आये लोगों की पहचान की गई है । मीडिया सेंटर का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों के लिये टेस्ट अनिवार्य है।’

25 नवंबर से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अभी तक कोई घटना नहीं हुई थी। इसे दर्शकों के बिना बायो बबल में आयोजित किया जा रहा है और मीडिया को भी कड़े कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ रहा है । भारत के मैचों में हालांकि मैदान में दर्शक दिख रहे हैं। बेल्जियम के खिलाफ बुधवार को क्वार्टर फाइनल में करीब 3000 दर्शक थे।

राज्य के सूचना अधिकारी सुजीत रंजन स्वेन ने एक बयान में कहा ,‘इनमें अधिकांश खेल होस्टल के छात्र, स्टाफ या कोच हैं। कुछ परिवार के साथ आये होंगे। कुछ परिवार परिसर में ही रह रहे हैं। भारतीय खिलाड़ियों के परिवार के भी 70-90 सदस्य थे। कुछ हॉकी इंडिया के प्रतिनिधियों के परिवार और कुछ पूर्व हॉकी खिलाड़ी भी थे।’’ टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने कोरोना महामारी के कारण नाम वापिस ले लिया था। 

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कपहॉकी इंडियाओड़िसाऑस्ट्रेलियाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...