लाइव न्यूज़ :

स्पेन को दी कड़ी चुनौती, फिर भी भारत को करना पड़ा हार का सामना

By भाषा | Updated: January 27, 2019 13:23 IST

भारत ने सकारात्मक शुरुआत करते हुए पहले क्वार्टर में आक्रामक रणनीति अपनाई। भारत को आठवें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम इसे गोल में नहीं बदल सकी।

Open in App

भारतीय महिला हॉकी टीम को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद मेजबान स्पेन के खिलाफ अपने पहले मैच में 2-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। उदिता (12वें मिनट) और गुरजीत कौर (48वें मिनट) ने भारत की ओर से गोल दागे जबकि स्पेन के लिए मारिया टोस्ट (23वें मिनट), लोला रेइरा (39वें मिनट) और बेगोना गार्सिया (40वें मिनट) ने गोल किए।

भारत ने सकारात्मक शुरुआत करते हुए पहले क्वार्टर में आक्रामक रणनीति अपनाई। भारत को आठवें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन टीम इसे गोल में नहीं बदल सकी। इसके कुछ ही मिनट बाद हालांकि अग्रिम पंक्ति ने शानदार मूव बनाया और अनुभवी वंदना ने गेंद उदिता की ओर बढ़ाई जिन्होंने 12वें मिनट में गोल करने में कोई गलती नहीं की।

दूसरे क्वार्टर में मेजबान टीम ने वापसी की और मारिया के जरिये बराबरी हासिल कर ली। तीसरे क्वार्टर में स्पेन की टीम पूरी तरह हावी रही। टीम ने इस दौरान रेइरा और बेगोना की बदौलत दो गोल दागकर 3-1 की बढ़त बनाई।

चौथे क्वार्टर में भारत ने अपनी डिफेंस की खामियों को दूर करते हुए कड़ी टक्कर दी। टीम को इसका फायदा पेनल्टी कॉर्नर के रूप में मिला जिसे ड्रैग फ्लिकर गुरजीत ने 48वें मिनट में गोल में बदला। भारत ने अंतिम लम्हों में बराबरी हासिल करने की भरसक कोशिश की लेकिन स्पेन के मजबूत डिफेंस ने मेहमान टीम की खिलाड़ियों को गोल से वंचित रखा।

टॅग्स :इंडियाहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...