लाइव न्यूज़ :

हॉकी सीरीज फाइनल्स के टिकटों की बिक्री से मिलने वाला पैसा ओड़िशा सरकार को दान करेगा हॉकी इंडिया

By भाषा | Published: May 30, 2019 9:53 PM

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को कहा कि वह आगामी एफआईएच पुरुष हॉकी सीरीज फाइनल्स के मैचों की टिकटों की बिक्री से होने वाली कमाई ओड़िशा सरकार को दान करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देहॉकी इंडिया ने कहा कि टिकटों की बिक्री से मिलने वाली राशि ओड़िशा के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की जाएगी।हॉकी इंडिया ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य किसी भी तरह का योगदान करके ओड़िशा के पुनर्निर्माण में मदद करना है।

भुवनेश्वर, 30 मई। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को कहा कि वह आगामी एफआईएच पुरुष हॉकी सीरीज फाइनल्स के मैचों की टिकटों की बिक्री से होने वाली कमाई ओड़िशा सरकार को दान करेगा, जिससे कि राज्य को चक्रवात फोनी के नुकसान से उबरने में मदद मिल सके। हॉकी इंडिया ने बयान में कहा कि टिकटों की बिक्री से मिलने वाली राशि ओड़िशा के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की जाएगी।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, ‘‘चक्रवात फोनी से हुए नुकसान और हानि को देखकर हम बेहद दुखी हैं और हाकी खेल के प्रति ओड़िशा के प्यार और समर्थन की राह पर चलते हुए हम मैच टिकटों की बिक्री से मिलने वाला सारा पैसा मुख्यमंत्री राहत कोष, ओड़िशा में दान करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य किसी भी तरह का योगदान करके ओड़िशा के पुनर्निर्माण में मदद करना है।’’

इस बीच छह से 15 जून तक होने वाली प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 150 स्वयंसेवकों की मदद ली जा रही है। भारत के अलावा इस प्रतियोगिता में पोलैंड, रूस, उज्बेकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, एशियाई खेलों का चैंपियन जापान, अमेरिका और मैक्सिको हिस्सा ले रहे हैं।

टॅग्स :हॉकी इंडियाचक्रवात फोनी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलIND VS AUS Hockey match: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को लगातार चौथे मैच में धोया, 5 मैच की सीरीज में 4-0 की बढ़त

क्राइम अलर्टHockey Player Varun Kumar: इंस्टाग्राम के जरिए वरुण के संपर्क में आई नाबालिग, शादी का वादा करके कई बार बलात्कार किया, बेंगलुरु पुलिस ने पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया

अन्य खेलFIH Women’s Olympic Qualifiers: जर्मनी ने अमेरिका को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता, जानें टीम इंडिया किस स्थान पर, यहां देखें टॉप-8 पॉजिशन

अन्य खेलIndia vs Japan FIH Olympic Qualifiers place playoff: पेरिस ओलंपिक में भारतीय महिला टीम नहीं!, हार से प्रशंसक टूटे, जापान ने 1-0 से हराया

अन्य खेलFIH Women’s Hockey Olympic Qualifiers: न्यूजीलैंड ने इटली को 3-1 से रौंदकर पांचवां स्थान हासिल, चिली ने चेक गणराज्य को 1-0 से कूटा

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...