लाइव न्यूज़ :

हॉकी इंडिया ने अर्जुन पुरस्कार के लिये मनप्रीत, सविता और धरमवीर का नाम भेजा

By भाषा | Updated: May 3, 2018 16:18 IST

अब तक 200 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके मनप्रीत 2012 लंदन ओलंपिक और 2016 रियो ओलंपिक टीम में थे।

Open in App

दिल्ली, 3 मई: पिछले महीने राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टीम की अगुवाई करने वाले मिडफील्डर मनप्रीत सिंह, महिला टीम की गोलकीपर सविता और मिडफील्डर धरमवीर सिंह के नाम की सिफारिश की है। 

हाकी इंडिया ने एक बयान में कहा, 'संगाइ इबेमाल चानू और पुरूष टीम के पूर्व कप्तान भरत छेत्री का नाम ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिये भेजा गया है।' 

हाकी इंडिया ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये कोच बी एस चौहान का नाम भेजा है। हाकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, 'इन सभी ने अपने प्रदर्शन से अपनी उपयोगिता साबित करके भारतीय टीम को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है । हाकी इंडिया को इनकी उपलब्धियों पर गर्व है और इनका नाम राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिये दिया गया है।' 

धरमवीर एशियाई खेल 2014 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। वह लंदन ओलंपिक 2012 और विश्व कप 2014 भी खेल चुके हैं। दूसरी ओर पी आर श्रीजेश की गैर मौजूदगी में भारत की कप्तानी करने वाले मनप्रीत एशिया कप टीम में शामिल थे जिसमें भारत ने मलेशिया को हराकर खिताब जीता। मनप्रीत की अगुवाई में भारत ने पिछले साल विश्व लीग फाइनल में कांस्य पदक जीता। (और पढ़ें- दिनेश कार्तिक और हार्दिक पंड्या ICC वर्ल्ड-11 टीम में, अफरीदी और शोएब मलिक के साथ खेलेंगे)

अब तक 200 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके मनप्रीत 2012 लंदन ओलंपिक और 2016 रियो ओलंपिक टीम में थे । वह पिछले साल लंदन में चैम्पियंस ट्राफी में रजत पदक अैर 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली टीम में थे। सविता पिछले साल एशिया कप में भारत की शानदार जीत की सूत्रधार थी जिसने चीन के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में उम्दा प्रदर्शन करके भारत को जीत दिलाई थी। 

इसकी बदौलत ही भारत ने 13 साल बाद विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया। वह 2016 एशियाई चैम्पियंस ट्राफी जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थी।  (और पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया का कोच बनते ही लैंगर बोले- 'भारत को भारत में हराया तभी साबित होगी महानता')

टॅग्स :अर्जुन अवॉर्डहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...