लाइव न्यूज़ :

हॉकी: राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा, चार गोलकीपर शामिल

By IANS | Updated: January 3, 2018 15:45 IST

चार जनवरी से शुरू हो रहे इस प्रशिक्षण शिविर के लिए हॉकी इंडिया ने बुधवार को 33 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की है।

Open in App

पिछले साल ओडिशा पुरुष हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में कांस्य पदक जीतन के बाद भारतीय हॉकी टीम बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के केंद्र में 10 दिन के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेगी। चार जनवरी से शुरू हो रहे इस प्रशिक्षण शिविर के लिए हॉकी इंडिया ने बुधवार को 33 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की है।

भारतीय हॉकी के लिए यह साल काफी व्यस्त रहने वाला है। इसमें अप्रैल में राष्ट्रमंडल खेल, जुलाई में हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी ब्रेडा-2018, अगस्त में एशियाई खेल, अक्टूबर में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी और नवम्बर में ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट शामिल हैं। 

इन टूर्नामेंट की तैयारी के लिए प्रशिक्षण शिविर के लिए चुने गए 33 खिलाड़ियों में कई युवा और अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें कुछ नए चेहरों को भी देखा जाएगा। 

हॉकी टीम के 43 वर्षीय कोच शुअर्ड मरेन ने कहा कि हमेशा की तरह पिछले टूर्नामेंट में किए गए प्रदर्शन का विश्लेषण खिलाड़ी कर सकते हैं और इसलिए, हम सबसे पहले राष्ट्रीय शिविर में मिल रहे हैं। मुझे यह समझ में आया है कि पिछले मैचों में खिलाड़ियों के अनुभव और उनकी सोच में सुधार की जरूरत है।

शिविर के लिए चयनित 33 खिलाड़ी :

गोलकीपर : आकाश अनिल चिकते, सूरज कारकेरा, पी.आर. श्रीजेश, कृष्णा बी. पाठक।

डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, दिप्सान तिर्के, वरुण कुमार, रुपिंदर पाल सिंह, बीरेंद्र लाखड़ा, सुरेंद्र कुमार, गुरिंदर सिंह, नीलाम संजीप सेस, सरदार सिंह। 

मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह, चिंग्लेसाना सिंह, एस.के. उथप्पा, सुमित, कोथाजीत सिंह, सतबीर सिंह, नीलकंठ शर्मा, सिमरनजीत सिंह, हरजीत सिंह। 

फारवर्ड : एस.वी. सुनील, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह, रमनदीप सिंह, अरमान कुरैशी, अफ्फान यूसुफ, तलविंदर सिंह और सुमित कुमार। 

टॅग्स :हॉकी इंडियाहॉकी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...