लाइव न्यूज़ :

पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी का निधन, भारत को 2 बार दिलाया था ओलपिंक में गोल्ड

By भाषा | Updated: January 22, 2019 20:34 IST

खेल को अलविदा कहने के बाद भी भोला आईएचएफ की चयन समिति के सदस्य रहे। वह एफआईएच के अंतरराष्ट्रीय अंपायर, भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर, टीवी कमेंटेटर और ओलंपिक खेलों में सरकारी पर्यवेक्षक भी रहे।

Open in App

भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रघबीर सिंह भोला का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने बताया कि भोला ने सोमवार (21 जनवरी) को आखिरी सांस ली। उन्होंने 1956 मेलबर्न और 1960 रोम ओलंपिक में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीते थे। उनके परिवार में पत्नी कमला भोला, तीन बेटियां और तीन नाती हैं। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने ट्वीट करके भोला के निधन पर शोक जताया।

आईओए ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘आईओए दिग्गज हॉकी खिलाड़ी आरएस भोला के निधन पर शोक जताता है। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता, अर्जुन पुरस्कार विजेता और जुनूनी हॉकी खिलाड़ी, आरएस भोला ने आज अंतिम सांस ली। उनके परिवार और मित्रों के प्रति हमारी संवेदना है।’’ अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के प्रमुख और आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने भोला को श्रृद्धांजलि दी।

बत्रा ने बयान में कहा, ‘‘ग्रुप कप्तान (सेवानिवृत्त) रघबीर सिंह भोला के निधन की खबर से मैं स्तब्ध हूं। मैं उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं और उनके परिवार तथा पूरे हॉकी जगत के प्रति मेरी संवेदना है। वह मेलबर्न में 1956 में ओलंपिक स्वर्ण ओर रोम में 1960 में ओलंपिक रजत पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य थे। उन्होंने खिलाड़ी, अंपायर और टीम मैनेजर के रूप में हॉकी को शानदार योगदान दिया।’’ 

खेल को अलविदा कहने के बाद भी भोला आईएचएफ की चयन समिति के सदस्य रहे। वह एफआईएच के अंतरराष्ट्रीय अंपायर, भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर, टीवी कमेंटेटर और ओलंपिक खेलों में सरकारी पर्यवेक्षक भी रहे। उन्होंने 1954 से 1960 तक भारतीय वायुसेना और सेना की हॉकी टीमों की कप्तानी की। सेना के विभिन्न विभागों के बीच हुई चैम्पियनशिप में उनकी टीम तीन बार विजेता रही और दो बार राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जीती। उन्हें 2000 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। 

टॅग्स :हॉकी इंडियाहॉकी वर्ल्ड कपओलंपिकखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश की पहली इंडियन पिकल बॉल लीग का शुभारंभ, 6 टीमें कर रही हैं प्रतिभाग, सीएम ने रेखा गुप्ता ने ट्रॉफी का किया अनावरण

भारतभारतीय महिला हॉकी टीमः लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 तक अनुबंध?, आखिर क्यों 1 दिसंबर 2025 को मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतभारत की महिला टीम ने लगातार दूसरा कबड्डी वर्ल्ड कप खिताब जीता, पीएम मोदी ने शुभकामनाएं भेजीं

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...