लाइव न्यूज़ :

हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी: भारत की लगातार दूसरी जीत, अर्जेंटीना को 2-1 से हराया

By विनीत कुमार | Updated: June 24, 2018 19:00 IST

इससे पहले भारत ने शनिवार को अपने पहले मैच में चिर- प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 से रौंदा था।

Open in App

ब्रेडा (नीदरलैंड), 24 जून: हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने भारत ने जीत का सिलसिला कायम रखते हुए अपने दूसरे मैच में रविवार को अर्जेंटीना को हरा दिया। भारत ने ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को 2-1 से मात दी। आखिरी और 37वें चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की ये लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले भारत ने शनिवार को पाकिस्तान को 4-0 से हराया था।

अर्जेंटीना के खिलाफ भारत ने दोनों गोल दूसरे क्वॉर्टर में किये। हरमनप्रीत सिंह ने 17 वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल कर टीम का खाता खोला जबकि मनदीप सिंह ने 28 वें मिनट में गोल दागकर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। 

यह भी पढ़ें- Champions Trophy, IND Vs PAK: आखिरी 6 मिनट में तीन गोल, भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से धोया

वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज अर्जेंटीना के लिए ड्रैगफ्लिकर गोंजालो पेइलाट ने 30 वें मिनट में गोल किया। अपने पहले चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब की उम्मीद कर रहा भारत आज अर्जेंटीना के खिलाफ जीत के बाद छह टीमें के इस टूर्नामेंट के प्वाइंट टेबल में सबसे ऊपर पहुंच गया है। 

आठ बार ओलंपिक गोल्ड जीत चुकी भारतीय टीम का अगला मुकाबला विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से 27 जून को है। भारत के लगातार दो जीत टीम के नए कोच हरेंद्र सिंह के लिए भी राहत की खबर है जिन्होंने हाल में स्जोएर्ड मारिज्न की जगह टीम का कोच पद संभाला है।

ऑस्ट्रेलिया में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही थी और कोई मेडल नहीं जीत सकी थी। इसके बाद ही कोच बदलने का फैसला हुआ था। बहरहाल, चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम अब तक शानदार लय में नजर आई है। सरदार सिंह भी लय में नजर आए। सरदार ने अपना 300वां मैच खेला।

यह भी पढ़ें- शिखर धवन ने प्लेन में गाया मजेदार गाना, धोनी-कोहली को दिया नया नाम, वीडियो वायरल

टॅग्स :चैंपियंस ट्रॉफीहॉकी इंडियाहरमनप्रीत सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

क्रिकेट12 PoTM के साथ नंबर-1 पर हरमनप्रीत कौर, T20I में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...