Champions Trophy, IND Vs PAK: आखिरी 6 मिनट में तीन गोल, भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से धोया

By विनीत कुमार | Published: June 23, 2018 07:35 PM2018-06-23T19:35:37+5:302018-06-23T19:53:30+5:30

तीन क्वॉर्टर तक भारत को 1-0 की बढ़त तक रोकने में कामयाब रहे पाकिस्तानी टीम के लिए मैच के आखिरी 10 मिनट में बेहद खराब गुजरे।

mens champions trophy 2018 india beat pakistan 4 0 in opening match | Champions Trophy, IND Vs PAK: आखिरी 6 मिनट में तीन गोल, भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से धोया

India beat Pakistan

ब्रेडा (नीदरलैंड्स), 23 जून: भारत ने हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी-2018 में शनिवार को दमदार आगाज करते हुए चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पहले ही मैच में 4-0 से रौंद दिया। पूरे मैच में भारत का दबदबा दिखा और उसने हर मोर्चे पर पाकिस्तान को पटखनी दी। भारत के लिए यह गोल रमनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, मंदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने किये।

पहला क्वॉर्टर गोलरहित रहने के बाद भारत के लिए खाता रमनदीप सिंह ने दूसरे क्वॉर्टर और खेल के 25वें मिनट में दागा। रमनदीप ने सिमरनजीत के पास को गोल में तब्दील किया। इसके बाद पाकिस्तान ने भी अपना अटैक तेज किया और बराबरी की कोशिश में कई हमले किए। 

यह भी पढ़ें- सर्बिया पर जीत के बाद स्विस खिलाड़ियों के 'जश्न' के अंदाज पर विवाद, कोच ने भी उठाए सवाल

खेल के 32वें मिनट में पाकिस्तान को एक सफलता भी मिलती दिखी जब गेंद भारतीय गोलपोस्ट में समा गई। हालांकि, भारत ने तत्काल रिव्यू मांगा और पाकिस्तान के सामने निराश होने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था। दरअसल, गोल से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी का स्टिक हरमनप्रीत सिंह के शरीर से लगा था। 

भारत को इस वक्त दो पेनल्टी कॉर्नर मिल चुके थे लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। इस बीच पाकिस्तान का अटैक जारी रहा और 43वें मिनट में उसे पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। भारत इस खतरे को आसानी से टालने में कामयाब रहा। 

तीन क्वॉर्टर तक भारत को 1-0 की बढ़त तक रोकने में कामयाब रहे पाकिस्तानी टीम के लिए मैच के आखिरी 10 मिनट में बेहद खराब गुजरे। भारत ने चौथे क्वॉर्टर के छठे मिनट में तीन गोल दागे। भारत को दूसरी बढ़त दिलप्रीत सिंह ने 54वें मिनट में दिलाई। इसके बाद भारत के लिए तीसरा गोल 57वें मिनट में मंदीप सिंह ने और आखिरी गोल 59वें मिनट में ललित उपाध्याय ने दागा।  

भारत अब अपने अगले राउंड रोबिन मैच में रविवार को ओलंपिक चैंपियन अर्जेन्टीना से भिड़ेगा।

यह भी पढ़ें- 20 साल के गेंदबाज ने किया कमाल, 11 गेंदों पर झटके 5 विकेट, देखें वीडियो

Web Title: mens champions trophy 2018 india beat pakistan 4 0 in opening match

हॉकी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे