लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम चीन को हराकर 20 साल बाद फाइनल में, जापान से खिताबी भिड़ंत

By विनीत कुमार | Updated: August 29, 2018 21:18 IST

फाइनल में अब भारत का सामना जापान से होगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में कोरिया को 2-0 से हराया।

Open in App

जकार्ता, 29 अगस्त: गुरजीत कौर के मैच खत्म होने से ठीक 8 मिनट पहले पेनल्टी कॉर्नर पर दागे गये गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को सेमीफाइनल में चीन को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत ने चीन को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। गुरजीत ने ये एकमात्र गोल खेल के 52वें मिनट में दागा।

फाइनल में अब भारत का सामना जापान से होगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में कोरिया को 2-0 से हराया। फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जायेगा और यहां जीत हासिल करने वाली टीम 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक गेम्स के लिए भी सीधे क्वॉलिफाई कर जायेगी। भारतीय महिला टीम तीसरी बार एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची है। महिला टीम इससे पहले आखिरी बार 1998 में फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही थी। चीन के खिलाफ भारत को मिले 7 पेनल्टी कॉर्नर में एक मौके को टीम गोल में बदलने में कामयाब रही। 

बहरहाल, सेमीफाइनल में भारत ने आक्रामक शुरुआक की। टीम ने पहले क्वॉर्टर में कुछ अच्छे आक्रमण भी किये लेकिन गोल के तौर पर उसे सफलता नहीं मिली। मैच के 8वें मिनट में भारत को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। 

दूसरे क्वार्टर में भारतीय कप्तान रानी रामपाल ने 16वें मिनट में एक मौका बनाया लेकिन चीन के डिफेंस ने उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया। इसके ठीक बाद चीन को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारत के लिए ये खतरा नहीं बन सका।

भारत को तीसरे क्वॉर्टर की शुरुआत में ही पेनल्टी कॉर्नर मिला पर टीम एक बार फिर विफल रही। 41वें मिनट में भी भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला और यह भी बेकार चला गया। भारत को 52वें मिनट में तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले और आखिरकार एक मौके पर गुरजीत ने गोल कर भारत को निर्णायक बढ़त दिला दी।

टॅग्स :एशियन गेम्सहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...