लाइव न्यूज़ :

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी: भारत ने कोरिया को ड्रॉ पर रोका, रविवार को फाइनल में भिड़ंत

By भाषा | Updated: May 19, 2018 15:40 IST

Asian Champions Trophy hockey: भारत ने आखिरी लीग मैच में मेजबान कोरिया के साथ खेला 1-1 से ड्रॉ

Open in App

डोंघाई सिटी ( कोरिया ): युवा फॉरवर्ड लालरेमसियामी के बराबरी गोल की मदद से गत चैम्पियन भारत ने आज यहां पांचवें एशियाई चैम्पियंस ट्राफी महिला हाकी टूर्नामेंट के अंतिम राउंड रोबिन मैच में कोरिया से 1-1 से ड्रा खेला। अब दानों टीमें रविवार को फाइनल में एक दूसरे के आमने सामने होंगी।

इस ड्रॉ से डिफेंडर सुनीता लकड़ा की अगुवाई वाली भारतीय टीम कल होने वाले फाइनल में तालिका में शीर्ष पर रहकर पहुंचेगी। उन्हें टूर्नामेंट में किसी टीम से हार नहीं मिली , उन्होंने जापान के खिलाफ 4-1, चीन पर 3-1 और मलेशिया पर 3-2 से जीत दर्ज की। 

विश्व रैंकिंग में नौंवे स्थान पर काबिज कोरिया ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया लेकिन भारत ने चौथे ही मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर हासिल कर लिया। लेकिन ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर की फ्लिक को कोरियाई गोलकीपर ने रोक दिया। हालांकि भारत ने सर्कल में कोई बार सेंध लगायी लेकिन कोरियाई डिफेंस को तोड़ना चुनौतीपूर्ण था। सेयूल कि चियोन ने भारतीय गोलकीपर सविता को पछाड़ते हुए शानदार ड्रैग फ्लिक से गोल दागा और 1-0 से बढ़त हासिल की। 

तीसरे क्वॉर्टर में कोई गोल नहीं हो सका तो चौथे क्वॉर्टर के शुरू में भारत ने एक पेनल्टी कॉर्नर गंवा दिया। पर कोरियाई खिलाड़ी इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी। लालरेमसियामी की मदद से भारत ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। गुरजीत की फ्लिक गोलकीपर के पैड से रिबाउंड हो गयी लेकिन लालरेमसियामी ने इसे गोल में बदलकर 1-1 से बराबरी हासिल की। अंतिम क्वॉर्टर में हालांकि दोनों टीमें बढ़त बनाने की कोशिश में थी। 54 वें मिनट में कोरिया ने एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन गोलकीपर ने इसे रोक दिया।

टॅग्स :हॉकीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...