लाइव न्यूज़ :

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: हरमनप्रीत ने लगाई टूर्नामेंट की तीसरी हैट-ट्रिक, भारत ने कोरिया को 4-1 से हराया

By भाषा | Updated: October 25, 2018 12:14 IST

Asian Champions Trophy: हरमनप्रीत सिंह की हैट-ट्रिक की मदद से गत चैंपियन भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हरा दिया।

Open in App

मस्कट, 25 अक्टूबर।हरमनप्रीत सिंह की हैट-ट्रिक की मदद से गत चैंपियन भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के राउंड रॉबिन दौर में अपना अपराजेय अभियान बरकरार रखा। हरमनप्रीत ने बुधवार देर रात हुए मुकाबले में भारत के लिए पांचवें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद 47वें और 59वें मिनट में दो और गोल करके भारत की बढत मजबूत की।

उन्होंने टूर्नामेंट की तीसरी हैट-ट्रिक लगाई । इससे पहले भारत के दिलप्रीत सिंह और पाकिस्तान के अलीम बिलाल ने टूर्नामेंट में हैट्रिक लगाई है। भारत के लिए गुरजंत सिंह ने भी 10वें मिनट में गोल दागा। दक्षिण कोरिया के लिए ली सिउनजिल ने 20वें मिनट में फील्ड गोल किया।

भारत के पांच मैचों में 13 अंक रहे और गोल अंतर 25 का रहा। मलेशिया चार मैचों में दस अंक लेकर दूसरे और पाकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा। जापान के चार मैचों में चार अंक रहे।

भारत, मलेशिया, पाकिस्तान और जापान पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं, लेकिन अंकतालिका का निर्धारण गुरुवार को मलेशिया, पाकिस्तान और जापान के आखिरी मैच के बाद होगा। भारतीय टीम शनिवार को सेमीफाइनल खेलेगी।

मलेशिया से गोलरहित ड्रॉ खेलने के बाद भारत ने आक्रामक शुरुआत की। पहले कुछ मिनट में भारतीयों ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और पांचवें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर बनाया। इसे हरमनप्रीत ने गोल में बदला। इसके बाद दक्षिण कोरिया ने जवाबी हमले बोले और अपना डिफेंस भी मजबूत किया।

दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत ने जवाबी हमले पर अपनी बढत दुगुनी की। हरमनप्रीत ने सर्कल के भीतर गुरजंत को गेंद सौंपी और उसने रिवर्स हिट पर गोल करने में कोई गलती नहीं की।

दूसरे क्वार्टर में दक्षिण कोरिया ने 20वें मिनट में खाता खोला। सुरेंदर कुमार से गेंद छीनकर कोरियाई खिलाड़ी ने सिउनजिल को दाहिनी ओर गेंद सौंपी, जिसने भारतीय गोलकीपर पी आर श्रीजेश को छकाकर गोल दागा। दो मिनट बाद दक्षिण कोरिया को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन उस पर गोल नहीं हो सका।

हाफ टाइम पर भारत ने 2-1 से बढत बना रखी थी। तीसरे क्वार्टर में दक्षिण कोरिया ने 29वें सेकंड में गोल कर दिया, लेकिन भारतीय टीम के रेफरल लेने के बाद उसे अमान्य करार दिया गया। चौथे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने भारत के लिए तीसरा गोल किया। दूसरी तरफ दक्षिण कोरियाई टीम को मिले पेनल्टी कॉर्नर बेकार गए।

हरमनप्रीत ने 59वें मिनट में एक और गोल करके भारत की 4-1 से जीत सुनिश्चित की। जीत के बाद हरमनप्रीत ने कहा,‘‘मुझे खुशी है कि मैं पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने में कामयाब रहा। मैंने अपने काम पर पूरा फोकस किया और गोल होते गए।’’

टॅग्स :एशियन चैंपियंस ट्रॉफीहरमनप्रीत सिंहहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

क्रिकेट12 PoTM के साथ नंबर-1 पर हरमनप्रीत कौर, T20I में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

भारतकौन हैं विवेक लाकड़ा?, 200000 आधार मूल्य और 23 लाख रुपये में बिके 18 साल के गोलकीपर, श्राची बंगाल वॉरियर्स ने खरीदा

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...