लाइव न्यूज़ :

समय से पहले युवाओं के बाल हो जा रहे है सफेद! जानें कारण और बचाव का सही तरीका

By आजाद खान | Updated: August 21, 2023 14:24 IST

जानकारों के अनुसार, समय से पहले बाल पकने के पीछे कई कारण हो सकते है। इसके पीछे तनाव, स्मोकिंग और जरूरी विटामिन्स की कमी भी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसमय से पहले युवाओं के बाल सफेद हो जा रहे है। जानकार इसके पीछे कई कारण बता रहे है। ऐसे में वे खान पान पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे है।

Hair Tips in Hindi: पहले के लोगों में जब 40 से 50 के उम्र में चले जाते थे तो तब उनका बाल पकता था या फिर सफेद होता था। लेकिन आजकल खासकर युवाओं के बाल बहुत ही जल्दी पक जा रहे है। जानकार इसके पीछे कई कारण बताते है। ऐसे में आजकल ये बाल क्यों इतना जल्दी खराब हो जा रहे है और इसे रोकने के लिए हमें क्या करना चाहिए। आइए आज के इस लेख में हम यह जानने की कोशिश करें। 

क्यों समय से पहले हो जाते है बाल सफेद

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक डॉक्टर ने बताया कि बाल के सफेद होने के पीछे कई कारण हो सकते है। उनके मुताबिक, इन कारणों में सबसे मुख्य कारण आनुवांशिकी का होता है जिसका मतलब यह है कि अगर आपके खानदान में या फिर घर वालों में किसी के भी बाल जल्दी सफेद हो गए थे तो ऐसे में यह परेशानी आपको भी हो सकती है। ऐसे में आपका भी बाल समय से पहले पक सकता है और वह सफेद हो सकता है। 

यही नहीं इसके अलावा कई और कारण भी है जिससे लोगों का समय से पहले बाल सफेद हो जाते है। हार्मोनल असंतुलन, किसी बात की चिंता या तनाव, शरीर में पोषण की कमी, जरूरी विटामिन्स की कमी, सूरज और प्रदूषण के कॉन्टैक्ट में लंबे समय तक बने रहना, स्मोकिंग करना और अनहेल्दी फूड खाना आदि जैसे कारण भी है जिससे समय से पहले आपके बाल सफेद हो सकते है। 

समय से पहले बालों को सफेद होने से ऐसे बचाएं

कभी-कभी ऐसा भी होता है कि शरीर में विटामिन B12 की कमी, विटिलिगो, थायरॉइड डिसऑर्डर के कारण भी लोगों के बाल समय से पहले सफेद हो जाते है। ऐसे में जानकार पोषण से भरपूर आहार लेने की सलाह देते है। समय से पहले बालों को सफेद होने से बचाने के लिए आप विटामिन B12, विटामिन E, सेलेनियम और कॉपर जैसे तत्वों का इस्तेमाल कर सकते है। 

यही नहीं आपके द्वारा ताजे फल, पत्तेदार साग, नट्स और मछली आदि भी खाने से आपका बल पकता नहीं है। इन सब के अलावा आप अपने बालों में नारियल, आंवला और बादाम का तेल भी लगा सकते है जिससे टाइम से पहले आपके बाल सफेद होने से बच सकते है। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।)  

टॅग्स :हेयर केयरहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब