लाइव न्यूज़ :

World Vegetarian Day 2024: इन 4 सब्जियों को भूलकर भी न खाएं कच्चा, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान

By रुस्तम राणा | Updated: October 1, 2024 14:27 IST

World Vegetarian Day 2024: इस कार्यक्रम की शुरुआत शाकाहारी भोजन के लाभों को बढ़ावा देने और पौधे आधारित आहार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के प्रयास के रूप में की गई थी। इसका उद्देश्य पर्यावरण और मांस आधारित आहार के अत्यधिक सेवन से प्रभावित होने वाले जानवरों के बारे में चिंताओं को भी शामिल करता है।

Open in App

World Vegetarian Day 2024: दुनियाभर में आज वर्ल्ड वेजिटेरियन डे मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत शाकाहारी भोजन के लाभों को बढ़ावा देने और पौधे आधारित आहार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के प्रयास के रूप में की गई थी। इसका उद्देश्य पर्यावरण और मांस आधारित आहार के अत्यधिक सेवन से प्रभावित होने वाले जानवरों के बारे में चिंताओं को भी शामिल करता है। इस मौके पर जानते हैं ऐसी कौनसी सब्जियां हैं जिन्हें हमें कच्चा खाने से बचना चाहिए अन्यथा इसके गंभीर नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। 

1. पत्ता गोभी

चाइनीज फूड आइटम में पत्ता गोभी भरभरकर मिलाया जाता है। इसे सलाद, बर्गर और सैंडविच में कच्चा लगाकर खाया जाता है। लेकिन एक रिसर्च के मुताबिक पत्ता गोभी को कभी भी कच्चा नहीं खाना चाहिए। शोध के अनुसार, पत्ता गोभी में ई कोली या साल्मोनेला जेसे हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं। जिनका सेवन गंभीर परिणामकारी भी हो सकता है। 

2. अरबी के पत्ते

अरबी के पत्तों को कभी भी कच्चा नहीं खाना चाहिए। एक शोध के अनुसार, इन पत्तों में ऑक्सालेट हो सकता है, जो पौधों में पाया जाने वाला एक कार्बनिक एसिड है। अगर अरबी के पत्तों को कच्चा खाया जाता है तो यह एसिड किडनी में स्टोन की प्रॉब्लम पैदा कर सकता है। इसे पकाकर खाने से ऑक्सालेट का लेवल कम हो जाता है। 

3. पालक

पालक में आयरन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है, कई लोग इसे सलाद के रूप में कच्चा खाते हैं। लेकिन ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। शोध के मुताबिक पालक के पत्तों में कोली बैक्टीरिया हो सकता है, जो पेट दर्द, एवं आपकी पाचन की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।     

4. शिमला मिर्च

शिमला मिर्च को सलाद के रूप में कई लोग उपयोग में लाते हैं। लेकिन आपको इसे खच्चा नहीं खाना चाहिए। बल्कि इसे पकाकर ही ग्रहण करना चाहिए। एक्सपर्ट का मानना है कि शिमला मिर्च के बीजों में कभी-कभी कैमिकल अवशेष या टेपवर्म अंडे हो सकते हैं, जो कि हानिकारक होते हैं। 

टॅग्स :Health and Education Departmenthealth tips
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकिफायती दवाओं से आसान होता इलाज

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब