लाइव न्यूज़ :

World Sleep Day: किस उम्र के व्यक्ति को कितने घंटे सोना चाहिए

By उस्मान | Updated: March 16, 2018 15:00 IST

अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको किसी भी कीमत पर इतने घंटे की नींद लेनी चाहिए।

Open in App

इंसानी शरीर को नींद की उतनी ही जरूरत है जितनी खाने पीने की। नींद का ना आना बीमारी का संकेत हो सकता है। एक व्यक्ति को रोजाना कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। नींद पूरी नहीं होने से आपको ध्यान लगाने में परेशानी, चिड़चिड़ापन, काम में मन ना लगना, गुस्सा आना, किसी चीज में दिल ना लगना या थकावट होना आदि समस्याएं हो सकती हैं। डॉक्टर के अनुसार, 10 फीसदी लोगों को नींद नहीं आने की समस्या है जिसमें 50 फीसदी लोगों को साइकोलॉजिकल प्रॉब्लम होती हैं। दिल्ली के मशहूर साइकेट्रिस्ट डॉक्टर अभिनव मोंगा आपको बता रहे हैं कि नींद किस उम्र के व्यक्ति को कितनी घंटे की नींद लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- नींद पूरी नहीं होने से आपकी सेक्स लाइफ पर पड़ता है ये बुरा असर 

3 माह से 11 माह के छोटे नवजात को 14 से 15 घंटों की नींद जरूरी है।12 से 35 माह के बच्चों को 12 से 14 घंटे की नींद लेनी चाहिए।6 से 10 साल के स्कूल जाने वाले बच्चों को लिए दस घंटे की नींद लेनी चाहिए।11 से 18 वर्ष के लोगों को कम से कम 9 घंटों की नींद लेना आवश्यक है।नौकरी पेशे वाले लोगों को जिनकी उम्र 20 से अधिक है वे कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें।बुढ़ापे में सोने की कोई समय सीमा नहीं है।

नींद नहीं आने के कारण

नींद नहीं के कारणों में काम का बोझ, शिफ्ट में काम, रात के समय चाय या अल्कोहल का अधिक सेवन, डिनर में भारी खाना, जर्नल रूटीन फॉलो नहीं करना शामिल हैं। इनके अलावा कुछ शारीरिक और मानसिक बीमारियां भी नींद नहीं आने का कारण बनती हैं जिसमें अस्थमा, सांस लेने में दिक्कत, हार्ट डिजीज, माइग्रेन आदि शामिल हैं। लंबे समय तक नींद नहीं आने का बड़ा कारण साइकोलॉजिकल प्रॉब्लम भी होती हैं।

यह भी पढ़ें- नींद क्यों जरूरी है और नींद पूरी नहीं होने से क्या परेशानियां हो सकती हैं? 

बेहतर नींद के लिए इन बातों का रखें ध्यान

सोने और उठने का टाइम फिक्स करें।हैवी डिनर नी लें। स्मोकिंग और अल्कोहल से बचें। शाम को 6 बजे के बाद चाय पीने से बचें। सोने से 3 घंटे पहले तक हैवी एक्सरसाइज ना करें। दिन में सोने से बचें। सोने का कमरा डार्क, कूल और साउंड नहीं होना चाहिए। सोने से पहले रिलैक्सेशन एक्सरसाइज भी है जरूरी। 

दर्द से पीड़ित व्यक्ति कैसे ले अच्छी नींद

अगर कोई पीठदर्द, फ्रैक्चर या पुरानी चोट से परेशान है तो उन्हें नींद में परेशानी हो सकती है। ऐसे में कारण का पता लगाकर पेन किलर लेनी चाहिए। ऐसी स्थिति में चाय, कॉफ़ी, अल्कोहल से बचना चाहिए। इससे हीलिंग में परेशानी होती है और नींद का पैटर्न प्रभावित होता है। 

बेहतर नींद के लिए खाएं ये चीजें

डिनर हल्का रखें डिनर और नींद के बीच 2 से 3 घंटे का गैप होना चाहिए डिनर में हरी सब्जियां और कम तेल वाली चीजें खाएं रात को मीट खाने से बचेंडिनर के बाद एक्सरसाइज से बचें 

नींद की कमी से सेक्स लाइफ पर असर

जो लोग लंबे समय तक नींद पूरी नहीं कर पाते हैं, उनकी सेक्स लाइफ पर बुरा असर पड़ सकता है। चिड़चिड़ापन और थकावट से सेक्स लाइफ पर असर पड़ता है और सेक्स इच्छा कम हो जाती है। व्यक्ति को ऐसा लगता है जैसे उसे अपनी नींद पूरी करनी है और सेक्स की तरफ ध्यान नहीं दे पाता है। बिस्तर सेक्स और स्लीप के लिए है लेकिन कुछ लोग बिस्तर पर खाना, टीवी देखना, पढ़ाई करते हैं जोकि गलत है। इसलिए बिस्तर को सेक्स और स्लीप के लिए ही इस्तेमाल करें, तो दोनों काम बेहतर तरीके से हो पाएंगे। 

रात को अचानक नींद खुल जाए तो क्या करें

अगर रात को सोते समय अचानक आपकी नींद खुल जाती है, तो आपको अपने मोबाइल को चेक नहीं करना चाहिए। इसके अलावा कुछ लोग घड़ी को देखते रहते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। कुछ लोग टीवी ओन कर देते हैं जोकि एक गलत आदत है। इसके बजाय आपको कुछ लाइट बुक पढ़नी चाहिए या कुछ लाइट म्यूजिक सुनना चाहिए, इससे नींद आती है।  

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब