लाइव न्यूज़ :

World Kidney Day 2018: किडनी की पथरी होने के कारण और लक्षण

By उस्मान | Updated: March 8, 2018 14:50 IST

किडनी की पथरी के इन लक्षणों की अनदेखी ना करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

Open in App

किडनी डिजीज की वजह से खून साफ करने, खून से अतिरिक्त पानी को फिल्टर करने और आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने की आपके शरीर की क्षमता प्रभावित हो सकती है। शरीर में दो किडनी होती हैं, आपकी रीढ़ की हड्डी के दोनों ओर आपकी कमर के ठीक ऊपर होती हैं। किडनी के डैमेज होने से अपशिष्ट पदार्थ और द्रव आपके शरीर में बने रह सकते हैं। इससे आपके टखनों में सूजन, उल्टी, कमजोरी, खराब नींद और सांस की कमी हो सकती है। उपचार के बिना स्थति ज्यादा खराब हो सकती है और आपके किडनियां काम करना बंद कर सकती हैं। यह गंभीर है और इससे जान जाने के भी खतरा हो सकता है। दिल्ली स्थित अपोलो हॉस्पिटल में किडनी स्पेशलिस्ट डॉक्टर एसके पॉल आपको किडनी की पथरी होने के कारण और लक्षण बता रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- किडनी डिजीज से बचने के 7 आसान उपाय

1) शरीर में पानी की कमी

शरीर में पानी की कमी किडनी की पथरी का मुख्य कारण है। यूरिक एसिड पतला करने के लिए पर्याप्त पानी चाहिए होता है और ऐसा न होने पर मूत्र अधिक अम्लीय बन जाता है। यह अम्लीय किडनी की पथरी बनने का कारण होता है।

2) पेशाब में इन्फेक्शन

जिन लोगों को बार-बार पेशाब में इन्फेक्शन होता है, उन्हें किडनी की पथरी होने का अधिक खतरा होता है। 

3) दवाएं भी हैं वजह

कुछ दवाओं के अधिक सेवन से भी किडनी की पथरी का खतरा होता है। इसमें एंटासिड और एड्स की कुछ दवाएं शामिल हैं। 

4) पेशाब रोकना

कई लोग खूब पानी पीते हैं लेकिन कई-कई घंटों तक पेशाब रोककर रखते हैं।  इससे पेशाब में मिनरल्स जमा हो जाते हैं और पथरी बना देते हैं।   

यह भी पढ़ें- किडनी डिजीज के कारण और लक्षण

5) ज्यादा मीट खाना

एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग बहुत ज्यादा मीट खाते हैं उन्हें किडनी की पथरी होने का 30 से 50 फीसदी खतरा होता है।

6) इरिटेबल बाउल डिजीज

आईबीडी में अल्सरेटिव कोलाइटिस और क्रोहन डिजीज शामिल हैं। अध्ययन के अनुसार, इन रोगों से पीड़ित लोगों को किडनी की पथरी होने के अधिक चांस होते हैं। एक संभावित कारण यह है कि पेट की बीमारियों से डायरिया शरीर के पानी को कम कर सकता है।

क्या है पथरी के लक्षण

-पेशाब करते समय तेज दर्द या जलन महसूस होना।  -कमर की साइड में पसलियों के नीचे दर्द होना।-प्रजनन अंगों के आसपास तेज दर्द होना।-नियमित रूप से कम या तेज दर्द होना। -पेशाब करने की इच्छा पहले से कई अधिक हो जाना।-मरीज को दर्द तब होता हैं जब पथरी एक से दूसरे स्थान मूव होती है। -दर्द के अलावा किडनी की पथरी की वजह से पेशाब का रंग भूरा गुलाबी लाल या ब्राउन भी हो सकता हैं। -पेशाब से बहुत गंदी बदबू आना भी इसका एक लक्षण है। -बार-बार पेशाब करने की इच्छा होना।-इन्फेक्शन की वजह से बुखार और कंपकंपी आना। -पेशाब करते समय कम मात्रा में पेशाब निकलना।

कई बार लक्षणों का पता नहीं चलता है

जब तक पथरी अपने स्थान से हटकर मूव नहीं करती है तब तक मरीज को पता ही नहीं चलता है कि उसकी किडनी में कोई पथरी जमा हो रही है। पथरी किडनी में मोवेमेंट कर सकती हैं या फिर युरेटर में अथवा किडनी गॉलब्लेडर को कनेक्ट करने वाली ट्यूब में मूवमेंट कर सकती है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब