लाइव न्यूज़ :

World Hypertension Day 2023: कब और क्यों मनाया जाता है विश्व उच्च रक्तचाप दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व

By अंजली चौहान | Updated: May 16, 2023 16:09 IST

उच्च रक्तचाप के बारे में जन जागरूकता को बढ़ावा देने और इसे दूर करने के लिए उपचार के तरीकों की तलाश करने के लिए हर साल उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देहर साल उच्च रक्तचाप दिवस 17 मई को मनाया जाता है लोगों में उच्च रक्तचाप के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए इस दिन को मनाया जाता है 17 को विश्व स्तर पर इस दिन को मनाया जाता है

World Hypertension Day 2023: वर्तमान समय में पूरी दुनिया में उच्च रक्तचाप से कई लोग पीड़ित है। उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन एक ऐसी स्थिति है जब धमनियों में खून का दवाब जरूरत से ज्यादा हो जाता है।

यही स्थिति आगे चलकर उच्च रक्तचाप का कारण बनती है जिससे पीड़ित मरीज को कई तरह की दिक्कते होती हैं। इस समस्या का कारण बहुत हद तक लोगों की खराब जीवनशैली और आहार सही न लेना आदि शामिल है।

ऐसे में जागरूकता फैलाने के लिए और लोगों को इससे बचाने के लिए प्रति वर्ष वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है। इस दिन लोगों को उच्च रक्तचाप के बारे में उचित जानकारी दी जाती है।

दुनिया भर में इस दिन को मनाया जाता है क्योंकि अक्सर ऐसा देखा गया है कि उच्च रक्तचाप के मरीजों को सही जानकारी न होने के कारण वह इसे गंभीरता से नहीं लेते जो कि आगे चलकर हृदय रोग या स्ट्रोक होने का खतरा बनता है।

उचित ज्ञान की कमी से स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस का उद्देश्य उसी पर अंकुश लगाना है। ऐसे में आइए आपको बताते है कि कब और किस दिन विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जाता है...

जानें तारीख और इतिहास 

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस हर साल 17 मई को मनाया जाता है। विश्व भर में कई देश इस दिन को मनाते हैं। पहली बार विश्व उच्च रक्तचाप दिवस साल 2005 में मनाया गया था।

2005 में 14 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस की शुरुआत की थी। 2006 से विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 17 मई को मनाया जाता है।

विश्व उच्च रक्तचाप लीग उच्च रक्तचाप समाजों और लीगों से निपटने वाले 85 देशों के संगठनों का एक समूह है जो इस दिन को मनाते हैं। 

क्या है इस दिन का महत्व?

इस वर्ष के लिए विश्व उच्च रक्तचाप दिवस की थीम है अपने रक्तचाप को सटीक रूप से मापें, इसे नियंत्रित करें, लंबे समय तक जीवित रहें। लोगों में उच्च रक्तचाप के बारे में कम जागरूकता स्थिति को और अधिक गंभीर होने के लिए जगह बनाती है।

जब उच्च रक्तचाप को नियमित रूप से मापा जाता है और जांच में रखा जाता है, तो अन्य पुरानी बीमारियों का खतरा भी काफी कम हो जाता है। उच्च रक्तचाप के कुछ लक्षणों में सिरदर्द, मतली, उल्टी, चक्कर आना और सांस लेने में कठिनाई शामिल हैं।

यह दिन उच्च रक्तचाप के बारे में जन जागरूकता को बढ़ावा देने और इसे दूर करने के लिए उपचार के तरीकों की तलाश करने में मदद करता है।

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस स्वस्थ जीवन शैली विकल्पों के बारे में जागरूकता पैदा करने में भी मदद करता है जिसे हम उच्च रक्तचाप से बचने के लिए अपना सकते हैं।

टॅग्स :उच्च रक्तचापभारतहेल्थ टिप्सटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम