लाइव न्यूज़ :

World Hypertension Day: हाइपरटेंशन क्या है, कारण, लक्षण, नुकसान और बचने के उपाय

By उस्मान | Updated: May 17, 2018 10:02 IST

एक सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 एमएमएचजी होता है। जब ब्लड प्रेशर 140/90 एमएमएचजी या उससे ऊपर हो जाए, तो आप हाइपरटेंशन के शिकार हैं।

Open in App

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे हर साल 17 मई को मनाया जाता है। वर्ल्ड हाइपरटेंशन लीग द्वारा निर्धारित इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों के बीच हाइपरटेंशन के बारे में जागरूकता पैदा करना है। बहुत से लोगों को इस बीमारी की जानकारी नहीं होती है जिसके चलते वो समय पर अपना इलाज नहीं करा पाते हैं। इस बार वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे की थीम दुनिया भर की आबादी में उच्च रक्तचाप (बीपी) की जागरूकता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ अपने नंबरों को जानना है। 

खराब लाइफस्टाइल, डाइट और स्ट्रेस के चलते आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। उनमें से एक ऐसी ही बीमारी हाइपरटेंशन यानी हाई बीपी भी है। हाइपरटेंशन अब एक प्रमुख स्वास्थ्य समस्या बन गई है। इसके कारण देश में हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। इसके शुरुआती लक्षणों की पहचान नहीं हो पाती है जिस वजह से यह ज्यादा खतरनाक समस्या है। डॉक्‍टरों के अनुसार यह समस्या तनाव, गलत खान-पान, शराब, तंबाकू, किडनी से जुड़ी बीमारी या फिर फिजिकल एक्टिविटी में कमी आदि से हो सकती है। यह एक गंभीर ऐसी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। गाजियाबाद स्थित अटलांटा हॉस्पिटल में कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर संजय विनायक आपको हाइपरटेंशन इसके लक्षण और बचने के उपाय बता रहे हैं।

हाइपरटेंशन क्या है?

आपका दिल शरीर के सभी अंगों को धमनियों द्वारा खून पहुंचानें का काम करता है। ब्लड फ्लो के दौरान आपका हार्ट एक प्रेशर बनाता है, यह प्रेशर ब्लड वेसेल्स पर पड़ता है। इस दबाव को ही ब्लड प्रेशर कहते हैं। इसमें आपके शरीर में रक्त का प्रवाह बहुत तेज हो जाता है। इस स्थिति में आपके दिल को अधिक काम करना पड़ता है। एक सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 एमएमएचजी होता है। जब ब्लड प्रेशर 140/90 एमएमएचजी या उससे ऊपर हो जाए, तो आप हाइपरटेंशन के शिकार हैं।

हाइपरटेंशन से नुकसान

हाइपरटेंशन का कोई साफ लक्षण दिखाई नहीं देता है इसलिए कभी-कभी लोग इसे पहचानने में धोखा खा जाते हैं। यह न सिर्फ दिल को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि आंखों को खून पहुंचाने वाली धमनियों को भी नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे देखने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसी तरह हाई बीपी के कारण किडनी पर भी असर पड़ता है।

हाइपरटेंशन के कारण

1) स्मोकिंग और अल्कोहल

अगर आप किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का सेवन करते हैं तो आपको यह परेशानी हो सकती है। कई अध्ययनों में शराब और ब्‍लड प्रेशर के बीच सीधा संपर्क पाया गया है।

2) तनाव

जब आप कई दिनों तक स्‍ट्रेस में होते हैं तो आपका ब्‍लड प्रेशर बढ़ने लगता है।

3) नमक का अधिक सेवन

बाहर का खाना या फिर जंक फूड में अत्‍यधिक नमक होने के कारण लोगों को हाई ब्‍लड प्रेशर का शिकार बना देता है। इसलिए आपको बहुत ज्‍यादा नमक नहीं खाना चाहिए।

4) एक्सरसाइज नहीं करना

व्‍यायाम ना करने से आपकी धमनियां प्रभावित हो सकती हैं। अगर वे अपनी लोच खो देंगी, तो बीपी बढ़ सकता है। इसलिए एक्सरसाइज के रूप में नियमित गतिविधियां करना बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें- खराब लाइफस्टाइल कैसे बिगाड़ता है दिल की सेहत, जानें एक्सपर्ट की राय

5) खराब डाइट

जितने भी अनहेल्‍दी फूड होते हैं, उनमें प्रिज़र्वेटिव्‍स, केमिकल और रिफाइंड फ्लोर आदि मिले होते हैं, जोकि स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत ही हानिकारक होते हैं। इन्‍हें नियमित खाने से ब्‍लड प्रेशर बढ़ सकता है।

हाइपरटेंशन के लक्षण

-सीने में दर्द  -छाती में जकड़न या दबाव-सांसों की कमी-थकान- गर्दन, पीठ, हाथ या कंधों में दर्द- लगातार खांसी-भूख में कमी-पैर या टखने में सूजन

हाइपरटेंशन के उपचार

- आपको अपनी डाइट में हेल्दी फूड शामिल करने चाहिए। आप फलों हरी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। -हमेशा घर का बना खाना खाएं।-आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए। - एक जगह बैठने की बजाय शारीरिक रूप से सक्रिय भी रहें।-जीवन में स्वस्थ वजन को बनाए रखना आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।-शराब से बचें। अत्यधिक शराब हाइपरटेंशन के साथ-साथ कई बीमारियों को जन्म देती है।- स्मोकिंग से बचें। स्मोकिंग से न केवल आपके फेफड़े खराब हो सकते हैं बल्कि दिल की कई बीमारियों को भी जन्म दे सकती है। 

यह भी पढ़ें- डायबिटीज के कारण, लक्षण, बचने के उपाय और इलाज

-टाइम मैनेजमेंट करना सीखिए। साथ ही इस बात का ध्यान दीजिए कि कहीं आप ज्यादा तनाव तो नहीं ले रहे हैं।-वैसे नमक हर किसी को कम खाना चाहिए, लेकिन जिन्हें हाइपरटेंशन है, उन्हें भी कम से कम नमक का सेवन करना चाहिए। -इसके अलावा कैफीन की मात्रा भी सीमित करें।-हाइपरटेंशन के रोगियों को नियमित रूप से अपने ब्लड प्रेशर की जांच करवानी चाहिए।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब