लाइव न्यूज़ :

World Health Day: खराब लाइफस्टाइल कैसे बिगाड़ता है दिल की सेहत, जानें एक्सपर्ट की राय

By गुलनीत कौर | Updated: April 3, 2018 07:29 IST

एक स्वस्थ हृदय एक मिनट में 60 से 90 बार धड़कता है। यदि इसकी धड़कन 60 से नीचे हो तो यह चिंता की बात है।

Open in App

हम में से बहुत से लोग ऐसे हैं जो शायद अपने बढ़ते वजन की ओर ध्यान देते होंगे, स्किन का ख्याल रखते होंगे, चेहरे के रंग और बालों की ग्रोथ की भी चिंता करते होंगे, लेकिन बहुत ही कम लोग ऐसे हैं जिन्हें 'दिल के स्वास्थ्य' की चिंता रहती है। हमारे लाइफस्टाइल, डाइट और अन्य खराब आदतों का हमारे हृदय पर कैसा असर पड़ता है इसके बारे में हम सोचते ही नहीं हैं। पौष्टिक आहार ना लेना, व्यायाम ना करना, धूम्रपान तथा शराब का सेवन आदि आदतें हमारे दिल को कमजोर बनाती हैं। 

इसके अलावा कई बीमारियों के चलते भी ह्रदय के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। एक स्वस्थ हृदय एक मिनट में 60 से 90 बार धड़कता है। यदि इसकी धड़कन 60 से नीचे हो तो यह चिंता की बात है। ह्रदय तक ब्लड और ऑक्सीजन का पूरी तरह से ना पहंच पाना, हार्ट आर्टरी का ब्लाक होना, यह भी कारण हैं जो हृदय रोग को जन्म देते हैं।

यह भी पढ़ें: सावधान! जंक फूड का अधिक सेवन करने से पुरुषों में आती हैं ये 3 शारीरिक कमियां

हार्ट डिजीज के लक्षण

- छाती में भारीपन- छाती में दर्द- थकान और कमजोरी होना- हार्ट बीट का बढ़ना या कम होना- चक्कर आना-अत्यधिक पसीना आना- तनाव या चिंता होना- दिल में दर्द या जलन होना- अधिक खांसी होना

हार्ट डिजीज के कारण

- अस्वस्थ आहार-व्यायाम ना करना- धूम्रपान, धराब का अत्यधिक सेवन करना- शारीरिक वजन का बढ़ना- अनुवांशिक कारण- जन्मजात ह्रदय रोग- अनियंत्रित ब्लड प्रेशर- तनाव, थकान, चिंता- गलत दवाओं का सेवन

हार्ट डिजीज से बचाव के लिए क्या करें

- एक स्वस्थ हार्ट के लिए सबसे अधिक जरूरी है हेल्दी डाइट- धूम्रपान, शराब का सेवन जैसी बुरी आदतों को छोड़कर दिल को मजबूत बनाया जा सकता है- रोजाना व्यायाम हार्ट को हेल्दी बना सकता है- योग या मैडिटेशन से शरीर और दिल दोनों स्वस्थ रहते हैं। ये व्यक्ति को तनाव से भी दूर रखता है- जन्मजात ह्रदय रोग है तो सही इलाज बेहद आवश्यक है

टॅग्स :विश्व स्वास्थ्य दिवसहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब