World Health Day: डायबिटीज के मरीज क्या खाएं क्या नहीं खाएं

By उस्मान | Published: April 2, 2018 07:34 AM2018-04-02T07:34:12+5:302018-04-02T07:34:12+5:30

एक्सपर्ट के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए वर्ना ब्लड ग्लूकोज लेवल बढ़ सकता है और कई अन्य परेशानियां हो सकती हैं।

world health day 2018 foods you should not eat if you are a diabetic | World Health Day: डायबिटीज के मरीज क्या खाएं क्या नहीं खाएं

World Health Day: डायबिटीज के मरीज क्या खाएं क्या नहीं खाएं

डायबिटीज एक गंभीर समस्या है। दुर्भाग्य से इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है। आपको बता दें कि डायबिटीज एक मेटाबोलिक डिसऑर्डर है जिसमें शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन पैदा नहीं कर पाता है। इसका परिणाम यह होता है कि शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से आपको थकान, बार-बार पेशाब आना, इम्युनिटी कमजोर होना, घाव भरने में देरी जैसे डायबिटीज के लक्षण महसूस हो सकते हैं। हालांकि इसके लक्षणों का इलाज किया जा सकता है और इसे कंट्रोल में रखा जा सकता है। होलिस्टिक न्यूट्रिशनिश्ट प्रियांशी भटनागर आपको बता रही हैं कि डायबिटीज के मरीजों को क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज़ करना चाहिए।  

1) हाई फाइबर वाले फूड खाएं

डायबिटीज के मरीजों को हाई फाइबर वाले पदार्थ खाने चाहिए। यह शरीर में ना केवल ऊर्जा बढ़ाते हैं बल्कि आपको लंबे समय तक ठी‍क भी रखते हैं। फाइबर युक्त कार्बोहाइड्रेट फूड में ये चीजें हैं शामिल 
ब्राउन राइस
गेहूं का पास्ता
मटर
हरे पत्ते वाली सब्जियां
मीठे आलू
साबुत अनाज या गेहूं की रोटी
दलिया

2) खूब सलाद खाएं

डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए आपको रोजाना लंच या डिनर से पहले एक कटोरा सलाद खाना चाहिए। आपके सलाद में गाजर, खीरा, टमाटर, प्याज, लहसुन और पत्तेदार सब्जियां शामिल होनी चाहिए। आप अपने सलाद में एक चम्मच विनेगर भी डाल सकते हैं। सलाद में विनेगर डालने से शुगर को अवशोषित करने में मदद मिलती है, इस तरह ब्लड शुगर लेवल को मेंटने किया जा सकता है और डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है।  

3) खूब अनाज खाएं

ध्यान रहे कि आपकी डायट में सभी तरह के अनाज जैसे दलिया, जौ, ब्राउन राइस, बाजरा आदि शामिल होनी चाहिए। इन चीजों में भरपूर फाइबर सहित अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो नेचुरली ब्लड शुगर लेवल को मेंटने करने में मदद करते हैं और भविष्य में डायबिटीज होने के खतरे को भी कम करते हैं। 

यह भी पढ़ें- आपकी जांघें हैं मोटी तो नहीं होगी आपको डायबिटीज

क्या नहीं खाएं

-हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स जैसे सिंपल कार्ब्स, रिफाइंड शुगर, फैट, चीज़ से बचना चाहिए। 
-सिंपल शुगर से बचना चाहिए।
-आपको आम, अंगूर और तरबूज जैसे फल से बचना चाहिए। 

क्या खाएं

-लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स जैसे कॉम्प्लेक्स कार्ब्स, साबुत अनाज, ओट्स, बार्ले आदि का सेवन करना चाहिए। 
-नेचुरल शुगर जैसे गुड़ और शहद का इस्तेमाल करें। 
-चीज़ के बजाय आप टोफू का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
-फलों में आप केला, चीकू खा सकते हैं।  
-ताजी, हरी सब्जियां खानी चाहिए। प्रत्येक भोजन के साथ सलाद जरुर लेना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

-डायबिटीज के मरीजों को लंबे समय तक भूखा नहीं रहना चाहिए उन्हें समय पर खाना चाहिए।- -पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए। 
- इनसुलिन और दिल की दौरे के खतरे की जांच करते रहना चाहिए।
-शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने से आपका रक्तचाप कम होगा, ब्लड शूगर कम होगी और वजन घटेगा, तनाव भी कम होगा।
-भुने हुए खाने या उबले हुए भोजन को प्राथमिकता दें, भून कर खाने से आहार जल्दी ही पच जाता है। 
-अगर संभव हो तो सब्जियों को बजाय तड़का लगाने और तरीदार बनाकर खाने के केवल नमक लगाकर भूनकर सब्जियों का सेवन करें।
-भोजन एक बार में न कर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में 4-5 बार करें।

(फोटो- पिक्साबे) 

Web Title: world health day 2018 foods you should not eat if you are a diabetic

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे