लाइव न्यूज़ :

Vitamin B12: बढ़ती उम्र के साथ विटामिन बी12 लेना और भी हो जाता है जरूरी नहीं तो....जानें कारण और कमी को पूरा करने के लिए डाइट

By आजाद खान | Updated: June 17, 2023 13:17 IST

जानकारों की अगर माने तो इस विटामिन की कमी के कारण आप में थकान, कमजोरी, सिरदर्द और चक्कर की भी समस्या हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देबढ़ती उम्र के साथ विटामिन बी12 का लेना बहुत ही जरूरी हो जाता है। इसकी कमी के कारण आप में थकान और दिल की बीमारी जैसी समस्या देखी जा सकती है। ऐसे में इसकी कमी को दूर करने के लिए आपको अपने डाइट पर ध्यान रखना होगा।

Vitamin B12: हमारे शरीर के लिए विटामिन बी12 को बहुत ही जरूरी माना जाता है। इस विटामिन को रक्त को बनाने, तंत्रिका प्रणाली को स्वस्थ रखने और डीएनए को बनाने में मदद करने के लिए जाना जाता है। ऐसे में अब समझ ही गए होंगे कि विटामिन बी12 शरीर के लिए कितना महत्वपूर्ण है। 

जानकारों की अगर माने तो जैसे जैसे लोगों की उम्र बढ़ती जाती है उन में इस विटामिन की आवश्यकता और भी बढ़ती जाती है और अगर सही से इस विटामिन को शरीर में नहीं लिया गया तो इससे हमें हेल्थ से जुड़ी समस्या भी सकती है। ऐसे में आज के इस लेख में हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर बढ़ती हुई उम्र में विटामिन बी12 नहीं लेने से हमें क्या नुकसान हो सकता है और हमें कौन-कौन सी डाइट लेनी चाहिए जिससे हमारे बॉडी में विटामिन बी12 की कमी न हो। 

बढ़ती उम्र वाले लोगों को क्यों लेना चाहिए विटामिन बी12

जिन लोगों में विटामिन बी12 की कमी देखी गई है उन में कई हेल्थ से जुड़ी समस्या देखी गई है। दरअसल, विटामिन बी12 की आवश्यकता उम्र के साथ बढ़ती है, क्योंकि आपके पाचन प्रक्रिया में परिवर्तन होते हैं जिससे विटामिन का अवशोषण कम होता है। कनाडा के वाटरलू विश्वविद्यालय की एक स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि हर 14 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को हर रोज 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन बी 12 लेना जरूरी है। ऐसे में जिनकी उम्र बढ़ रही है उन्हें इसका खास ध्यान देना होगा खासकर 50 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को इस पर खास ख्याल रखना होगा। 

विटामिन बी12 की कमी के नुकसान, ऐसे करे कमी को पूरा

हेल्थ एक्सपर्ट्स की अगर माने तो जिन लोगों में इस विटामिन की कमी होगी उन में कई हेल्थ से जुड़ी समस्या देखी जा सकती है। उन में थकान, कमजोरी, सिरदर्द, चक्कर, दिल की बीमारी, मनोरोग, पाचन समस्या, अनेमिया और याददाश्त की कमजोरी जैसे समस्या देखी जा सकती है। 

ऐसे में अपने शरीर में इस विटामिन की कमी को अगर कम करना या फिर उसे खत्म करना है तो आपको अपने डाइट पर ध्यान देना होगा। इसके लिए आपको मांस, मछली, पोल्ट्री, मुट्ठी, पनीर और दही के सेवन बढ़ा देना चाहिए। हालांकि, जो लोग मांस नहीं खाते है और शाकाहारी है उन्हें इस बात पर ध्यान रखना जरूरी होता है कि वे विकल्पित स्रोतों या सप्लीमेंट्स को अपने डाइट में शामिल करें। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब