लाइव न्यूज़ :

मलेरिया से हर साल मरते हैं 6.60 लाख लोग, इसका जड़ से इलाज करेंगी घर में मिलने वाली ये 2 चीजें

By उस्मान | Updated: November 21, 2018 07:49 IST

एक नई रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में पूरी दुनिया में सामने आए मलेरिया के कुल मामलों में से 80 प्रतिशत मामले भारत से हैं.

Open in App

मलेरिया एक मच्छर जनित गंभीर बीमारी है। मलेरिया प्लाज्मोडियम नामक परजीवी रोगाणु से होता है. ये रोगाणु 'एनोफिलीज' जाति के मादा मच्छर में होते हैं और जब यह किसी व्यक्‍ति को काटते हैं, तो उसके खून की नली में मलेरिया के रोगाणु फैल जाते हैं। इस रोग से हर साल विश्व भर में करोंड़ों लोग प्रभावित होते है, जिनमें से लाखों लोगों की मृत्यु तक हो जाती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक 2017 में पूरी दुनिया में सामने आए मलेरिया के कुल मामलों में से 80 प्रतिशत मामले भारत और 15 उप सहारा अफ्रीकी देशों से थे। साथ ही इस रिपोर्ट में यह भी देखा गया कि भारत में 1.25 अरब लोग इस मच्छर जनित बीमारी की चपेट में आने की कगार पर थे।

हालांकि डब्ल्यूएचओ की 2018 के लिए विश्व मलेरिया रिपोर्ट में एक सकारात्मक बात भी कही गई है जिसके मुताबिक भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने 2016 के मुकाबले 2017 में मलेरिया के मामलों को घटाने में प्रगति की है। 

इसमें कहा गया कि विश्व भर में मलेरिया के करीब आधे मामले पांच देशों से सामने आए जिनमें नाइजीरिया (25 प्रतिशत), कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (11 प्रतिशत), मोजाम्बिक (पांच प्रतिशत) और भारत एवं युगांडा से चार-चार फीसद मामले देखे गए। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल मिला कर विश्व भर में मलेरिया के 80 प्रतिशत मामले 15 उप सहारा अफ्रीकी देशों और भारत से थे। भारत में 1.25 अरब लोगों पर मलेरिया की चपेट में आने का जोखिम था। 

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत उन देशों में से है जिन्होंने इलाज में असफलता की उच्च दर का पता लगाया और फिर अपनी इलाज संबंधी नीतियों में बदलाव किया।

आगे रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत और इंडोनेशिया वर्ष 2020 तक मलेरिया के मामलों में 20 से 40 फीसदी की कमी लाने की राह पर हैं। मलेरिया से हर साल, एक अनुमान के अनुसार 660,000 लोगों की जान जाती है।

1) अदरक है इलाजअदरक आपके इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है। जिससे आपको इन्फेक्शन से लड़ने की ताकत मिलती है और रोग से जल्दी आराम मिलता है। अदरक में सक्रिय घटक जिंजरोल होता है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, यही वजह है कि अदरक को मलेरिया समेत कई बीमारियों के इलाज के लिए सबसे प्रभावी प्राकृतिक उपचारों में से एक माना जाता है।

2) टूथपेस्ट से हो सकता है मलेरिया का इलाजजर्नल साइंटिफिक में प्रकाशित ब्रिटेन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी द्वारा की गई एक रिसर्च के अनुसार, टूथपेस्ट आपको बड़ी भयंकर बीमारी से बचाने में सक्षम है। टूथपेस्ट की मदद से मलेरिया को ठीक किया जा सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, टूथपेस्ट के निर्माण के दौरान रिएक्शन से टूथपेस्ट में एक ऐसा तत्व का जन्म होता है, जो मलेरिया के कीटाणुओं से लड़ने के लिए काफी सक्षम होता है।

टूथपेस्ट में ट्राइक्लोजन नामक तत्व पाया जाता है, जो मलेरिया पैरासाइट विशेष रूप से डीएचएफआर नामक सक्रिय एंजाइम पर हमला करता है और मलेरिया के कीटाणु के वृद्धि को आसानी से रोक देता है। हालांकि शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि इसका इफेक्ट आपके शरीर में ईएनएआर और डीएचईआर पर सीधा प्रभाव डालता है, इसलिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल करके मलेरिया को ठीक न करें क्योंकि इससे किडनी खराब हो सकती है। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब