लाइव न्यूज़ :

R.1 covid variant: कोरोना का नया वैरिएंट R.1 क्या है, इसे सबसे घातक क्यों माना जा रहा है, इससे बचने के तरीके क्या हैं ?

By उस्मान | Published: September 27, 2021 7:44 AM

वैज्ञानिकों को कोरोना वायरस के अब तक के सबसे खतरनाक रूप का पता चला है जोकि कई देशों में फैल गया है

Open in App
ठळक मुद्देवैज्ञानिकों को अमेरिका में मिला कोरोना का नया रूपडेल्टा से भी घातक माना जा रहा है आर.1 जानिये इससे बचने के क्या तरीके हैं

कोरोना वायरस के विभिन्न घातक रूपों की मार झेल रही दुनिया के सामने अब एक नया संकट पैदा हो गया है। वैज्ञानिकों को कोरोना के अब तक के सबसे खतरनाक वैरिएंट  R.1 का पता चला है। अमेरिका में मिले इस वैरिएंट को डेल्टा से भी ज्यादा घातक बताया जा रहा है।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने डेल्टा वैरिएंट को सबसे घातक माना था। इसे भारत समेत कई देशों में कोरोना की तीसरी लहर के लिए जिम्मेदार माना जा रहा था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भले ही दुनिया भर में R.1 वैरिएंट के कम मरीज हैं, लेकिन यह अब तक का सबसे खतरनाक वैरिएंट है। 

हेल्थ डॉट कॉम के अनुसार, विशेषज्ञों ने लोगों को कोरोना वायरस के इस खतरनाक रूप के बारे में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि भले ही R.1 वैरिएंट के मामलों की संख्या अभी भी कम है, लेकिन थोड़ी भी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।

जानकारों के मुताबिक, भले ही कुछ दिनों पहले अमेरिका में शोधकर्ताओं ने R.1 वैरिएंट की पहचान की हो, लेकिन यह पिछले साल जापान में मिला था। इसके अलावा यह वैरिएंट करीब 35 देशों में मिला है।

R.1 वैरिएंट क्या है, और क्या इसके बारे में चिंतित होना चाहिए?

जॉन्स हॉपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ सेंटर फॉर हेल्थ सिक्योरिटी के एक वैज्ञानिक के अनुसार, R.1 वैरिएंट SARS-CoV-2 वायरस का एक संस्करण है जिसमें फंक्शन में परिवर्तन से जुड़े उत्परिवर्तन होते हैं। दूसरे शब्दों में, किसी भी नए स्ट्रेन की तरह, R.1 वायरस के मूल संस्करण की तुलना में लोगों को अलग तरह से प्रभावित कर सकता है।

उन्होंने कहा है कि हमें संदेह नहीं है कि यह एक बड़ी समस्या होगी क्योंकि इसमें डेल्टा को विस्थापित करने की क्षमता नहीं है। इस तरह के वैरिएंट का कोई खास असर नहीं होगा क्योंकि कई देशों में पहले से ही खतरनाक डेल्टा जैसे वैरिएंट मौजूद हैं।

R.1 वैरिएंट से सुरक्षित रहने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वेरिएंट की प्रकृति को देखते हुए इसे बहुत ज्यादा संक्रामक माना जा रहा है। फिलहाल इस पर और अध्ययन जारी है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि कोई भी वेरिएंट वैक्सीन सुरक्षा से बच सकता है या नहीं, यह उसमें मौजूद म्यूटेशन पर निर्भर करता है। नए R.1 वैरिएंट को लेकर भी वैज्ञानिकों ने पाया है कि ये शरीर में वैक्सीन से बनी प्रतिरक्षा को मात देकर किसी को संक्रमित करने की क्षमता रखता है। 

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे बचने का सबसे बेहतर तरीका वही नियम हैं, जो पहले लागू किये गए थे. SARS-Cov-2 के किसी भी प्रकार से खुद को सुरक्षित रखने का सबसे अच्छा तरीका है, पूरी तरह से टीका लगवाना और सीडीसी द्वारा जारी सावधानियों का पालन करना। 

आपको सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना लगाना चाहिए। खुद को संक्रमित होने से बचाना भी वायरस को लगातार उत्परिवर्तित होने से रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाDelta Plusहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या आप भी माइग्रेन से हैं पीड़ित? इन 5 कारणों से होता है ये, जानें इनके बारे में

स्वास्थ्यवजन घटाने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए खाएं कुंदरू, जानिए इसके अद्भुत फायदों के बारे में

स्वास्थ्यWorld Hypertension Day 2024: हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में आपकी मदद करेंगे ये 7 टिप्स, जानें इनके बारे में

भारतकोविशील्ड के बाद कोवैक्सीन से भी साइड इफेक्ट्स का हुआ खुलासा- रिपोर्ट

स्वास्थ्यYellow Fever: क्या है येलो फीवर? कैसे होता है ये? जानिए इसके लक्षण और बचने के तरीके

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यGreen Tea: जानें ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा तरीका और समय क्या है? इस समय भूलकर भी न करें सेवन

स्वास्थ्यICMR guidelines: रिफाइंड तेल को दोबारा गर्म करना हो सकता है बेहद खतरनाक, कैंसर जैसी बीमारी का खतरा, आईसीएमआर ने किया आगाह

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है जायफल, जानें इस सुपरफूड के 5 फायदों के बारे में

स्वास्थ्यICMR ने दी दूध वाली चाय से बचने की सलाह, बताया कब पीनी चाहिए चाय और कॉफी, नई गाइडलाइन में जताई अधिक खपत पर चिंता

स्वास्थ्यखाली पेट मेथी के बीज का पानी पीने के होते हैं कई फायदे, नियंत्रित रहता है ब्लड शुगर, वजन घटाने में मिलेगी मदद