लाइव न्यूज़ :

Covid-19 reinfection: इन 5 तरह के लोगों को दोबारा हो सकता है कोरोना, जानें दूसरी बार कोरोना होने के 5 लक्षण

By उस्मान | Updated: February 6, 2021 15:33 IST

एक व्यक्ति को दो बार भी हो सकता है कोरोना, जानिये दोबारा कोरोना होने के क्या लक्षण हैं

Open in App
ठळक मुद्देदोबारा कोरोना होने के लक्षण हैं थोड़े अलगकई रोग बढ़ा सकते हैं कोरोना का जोखिमदोबारा कोरोना होने पर क्या करें

कोरोना वायरस एक ऐसी खतरनाक बीमारी है जो ठीक हुए मरीज को दोबारा अपनी चपेट में ले सकती है। कई अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि कोरोना से उबर चुके किसी व्यक्ति को यह वायरस दोबारा भी प्रभावित कर सकता है। 

अब सवाल यह है कि कोरोना से ठीक होने के बाद अगर कोई व्यक्ति हेल्दी डाइट ले रहा है, सभी बचाव और चिकित्सीय नियमों का पालन कर रहा है, तो क्या फिर भी उसे दोबारा कोरोना वायरस का खतरा होता है? 

इस पर डॉक्टरों का मानना है कि एक बार वायरस के संक्रमण की चपेट में आने के बाद कुछ लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है यानी उनके शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है जिससे वो आसानी से दोबारा कोरोना की चपेट में आ सकते हैं।

बीएमजे केस रिपोर्ट्स में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, पहली बार कोरोना की चपेट में आने के बाद सार्स-को-2 वायरस के खिलाफ एंटीबाडी लेवल में गिरावट होने से जोखिम बढ़ सकता है। पहली बार इसके लक्षण गंभीर जबकि दूसरी बार हल्के लक्षण हो सकते हैं। 

कोरोना वायरस दोबारा किन लोगों को हो सकता है

डायबिटीज के रोगीअगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको दोबारा कोरोना वायरस होने के चांस अधिक हैं। इसका कारण यह है कि ऐसे लोगों को इम्यूनिटी सिस्टम आम लोगों की तुलना में कमजोर होता है। 

थायराइड के मरीजथायरॉइड एक और ऐसी बीमारी है जो आपको कोरोना वायरस रिइन्फेक्शन के प्रति अधिक संवेदनशील बना सकती है। 

मोटापामोटापे से आपको कई स्वास्थ्य जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। अब कोरोना वायरस भी इसके खतरे में शामिल हो गया है। ऐसे लोगों को कोरोना से संक्रमित होने की खतरा अधिक है।

आयुकोरोना वायरस आपकी उम्र के हिसाब से भी आप पर हमला कर सकता है। डब्लूएचओ के अनुसार, अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वायरस के पुन: संक्रमण होने की अधिक संभावना है। आपकी उम्र के साथ आपकी प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और इस तरह आप फिर से संक्रमण का शिकार हो जाते हैं।

पुराने श्वसन संबंधी रोगकोरोना वायरस आपके श्वसन अंगों पर हमला करता है और इस प्रकार यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि पुरानी सांस की बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को कोरोना वायरस पुन: संक्रमण की अधिक संभावना हो सकती है।

दूसरी बार कोरोना पर होने पर लक्षण

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, किसी व्यक्ति को दोबारा कोरोना वायरस होने पर उसे सांस लेने में कठिनाई, मांसपेशियों में दर्द और जोर-जोर से सांस लेना जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। ऐसे कुछ मरीजों को श्वसन विफलताएं भी विकसित हो सकती हैं।

दोबारा संक्रमित होने वाले एक मरीज का खून पतला होने के कारण उसमें श्वसन संबंधी समस्याएं देखी गई, जो मुख्य रूप से पहली बार कोरोना के उपचार में उपयोग की जाने वाली विभिन्न दवाओं के कारण हुआ होगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब