लाइव न्यूज़ :

Vizag gas leak : फेफड़े और दिमाग समेत इन अंगों को डैमेज कर सकती है स्टीरिन गैस, ऐसे करें बचाव

By उस्मान | Updated: May 7, 2020 12:10 IST

ऐसा माना जा रहा है कि यह गैस हवा में मिलकर और ज्यादा खतरनाक हो जाती है

Open in App

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित आरआर वेंकटपुरम गांव में एलजी पॉलिमर उद्योग में अचानक केमिकल गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा गुरुवार (7 मई) की सुबह साढ़े तीन बजे हुआ। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ महीने से बंद पड़ी एक प्लास्टिक फैक्ट्री को जब फिर चालू करने की कोशिश की जा रही थी, तब उससे स्टीरिन गैस लीक हो गई। 

हादसे में अबतक सात लोगों की मौत हो गई है। जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। 120 से अधीक लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कई लोग अभी भी सड़कों पर बेहोश पड़े हुए हैं और कई आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

क्या है गैस का नाम

बताया जा रहा है कि प्लांट से रिसने वाली गैस का नाम स्टीरीन है। यह गैस बाहरी वातावरण में आने के बाद स्टीरीन ऑक्सिजन के साथ आसानी से मिक्स हो जाती है। नतीजतन हवा में कार्बन मोनो ऑक्साइड की मात्रा बढ़ने लगती है। यह गैस कितनी घातक है और स्वास्थ्य को कैसे नुकसान पहुंचा सकती है, चलिए जानते हैं। 

1) फेफड़ों को कर सकती है खराब

इस गैस को बहुत ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है और जो भी इसके संपर्क में आ रहा है और कुछ समय में बेहोश हो जा रहा है। इसका मतलब है यह गैस सीधे तौर पर फेफड़ों पर असर कर रही है। इसके संपर्क में आने के बाद लोगों के फेफड़ों पर बुरा असर पड़ता है और वे घुटन महसूस करने लगते हैं।

2) सांस लेने में तकलीफ

बताया जा रहा है कि इस जहरीली गैस के संपर्क में आने वाले लोगों को लोगों ने आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, जी मचलाना और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने की शिकायत की। इस इलाके के अधिकतर लोगों में यह लक्षण दिखाई दिए हैं।  

3) दिमाग और रीढ़ पर करती है असर

ऐसा कहा जा रहा है कि यह गैस दिमाग और रीढ़ की हड्डी पर भी असर डाल सकती  है। इस वजह से गैस के संपर्क में आने वाले स्थानीय लोग सड़कों पर इधर-उधर गश खाकर गिर पड़े। 

4) नर्वस सिस्टम भी हो सकता है प्रभावित

बताया जा रहा है कि स्टीरिन गैस मानव के नर्वस सिस्टम पर असर डाल सकती है। साथ ही पैंक्रियाटिक कैंसर को जन्म दे सकती है। एक अन्य अध्ययन बताता है कि स्टीरिन का असर आंखों के साथ सुनने पर भी पड़ सकता है।

गैस से बचने के लिए क्या करें

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस गैस के संपर्क में आये लोगों का तुरंत इलाज करना बहुत जरूरी है क्योंकि यह शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकती है। इससे बचने के लिए लोगों को फिलहाल गीले मास्क पहनने के लिए दिए जा रहे हैं। एक्सपर्ट्स यह भी मान रहे हैं कि आपको अभी बाहर निकलने से बचना चाहिए और घर के दरवाजे-खिड़कियों को अच्छी तरह बंद कर लेना चाहिए। 

इसके अलावा आपको खूब पानी पीना चाहिए और अगर ज्यादा असहज लगे तो सिट्राजीन टैबलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे ये भी कहा गया है कि इस गैस के असर को दूर करने के लिए दूध, केला, गुड़ आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :विशाखापट्टनमआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार