लाइव न्यूज़ :

विराट ने पूरा किया राठौर का 'फिटनेस चैलेंज', यह है कोहली की फिटनेस का राज़

By उस्मान | Updated: May 24, 2018 10:46 IST

विराट कोहली को बेहतर फिटनेस के लिए जाना जाता है। वो क्रिकेट की दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं।

Open in App

केंद्रीय मंत्री और ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट राज्यवर्धन सिंह राठौर ने टि्वटर पर एक 'फिटनेस चैलेंज' शुरू किया था। उन्होंने पुश-अप्स करते हुए एक विडियो ट्वीट किया था। उन्होंने अपने फिटनेस मंत्र का एक विडियो शेयर करने का आग्रह किया था। राठौर ने इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को भी चैलेंज किया था। कोहली ने यह चैलेंज स्वीकार किया है और इसे पूरा करते हुए तीन अन्य लोगों को इसमें टैग किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। 

विराट कोहली ने अपने विडियो में कहा है कि वो राठौर का चैलेंज स्वीकार करते हैं और अपनी फेवरिट एक्सरसाइज करते हैं। कोहली ने इस दौरान 20 स्पाइडर प्लैंक किए। आगे कोहली ने कहा, 'मैं अब अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और महेंद्र सिंह धोनी भाई को इसके लिए चैलेंज करता हूं।

 

विराट कोहली को बेहतर फिटनेस के लिए जाना जाता है। वो क्रिकेट की दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक हैं। विराट जैसी बॉडी पाने का किस लड़के का सपना नहीं होगा। लेकिन इसके लिए स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन जरूरी है। विराट अपनी बॉडी को मेंटेन रखने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट के साथ स्ट्रिक्ट फिटनेस रूटीन भी फॉलो करते हैं। चलिए जानते हैं क्या है विराट की फिटनेस का राज।

विराट का वर्कआउट प्लान

कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ता यह वो तीन चीजें हैं, जो कोई भी चीज को मुमकिन बना सकती हैं। विराट इन तीनों चीजों का पालन करते हैं। यही कारण है कि एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी होने के साथ-साथ उनकी फिटनेस भी कमाल की है। विराट हफ्ते में पांच दिन जिम में दो घंटा वर्कआउट करते हैं। जब वो किसी टूर पर होते हैं, तो भी वो वर्कआउट के लिए समय निकालने की कोशिश करते हैं। उनके वर्कआउट प्लान में कार्डियो और वेट एक्सरसाइज शामिल हैं। इसके अलावा विराट टेक्नोशेपर का भी इस्तेमाल करते हैं जिससे पेट पर काम होता है। इससे पेट के आसपास मोटापे को कम करने और कमर को पतला करने में मदद मिलती है।

विराट का डाइट प्लान

उनकी डाइट में ग्लूटेन और अनाज शामिल है। मिठाई और कोल्ड ड्रिंक से वो हमेशा दूर रहते हैं। उनके नाश्ते में आमलेट, तीन एग वाइट, पूरा अंडा, पालक, चीज। ग्रिल्ड बेकन, इसके साथ स्मोक्ड सैल्मन शामिल होते हैं। इसके अलावा पपीता, तरबूज या ड्रैगन फल भी खाते हैं। अच्छे फैट के लिए अच्छी मात्रा में पनीर और अखरोट लेते हैं। इसके बाद ग्रीन टी लेते हैं। लंच और डिनर में ग्रील्ड चिकन और ग्रील्ड फिश शामिल हैं। वो जंक फूड्स और कॉफ़ी से बचते हैं। 

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :विराट कोहलीनरेंद्र मोदीअनुष्का शर्माएमएस धोनीराजवर्द्धन सिंह राठौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े