लाइव न्यूज़ :

वायरल फीवर: क्या करें अगर बुख़ार आए, जानें कब हो जायें सतर्क और तुरंत पहुंचे डॉक्टर के पास

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: March 5, 2024 17:06 IST

Viral Fever: मौसम में बदलाव के समय अक्सर वायरल फीवर का प्रकोप देखने को मिलता है। वायरल फ़ीवर कई वायरस के कारण होता है और यह हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकता है। बहुत सारे वायरस वायरल फ़ीवर का कारण बन सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीने का पानी उबाल कर फिर ठंढा कर के पियें।ज़्यादा से ज़्यादा आराम करेंज़्यादातर मौसमी बुख़ार ख़ुद से ही 2-3 दिनों में ठीक हो जाते हैं

Viral Fever:  मौसम में बदलाव के समय अक्सर वायरल फीवर का प्रकोप देखने को मिलता है। वायरल फ़ीवर कई वायरस के कारण होता है और यह हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकता है। बहुत सारे वायरस वायरल फ़ीवर का कारण बन सकते हैं। कई बार बुख़ार आते ही लोग घबरा कर ख़ुद से तरह तरह के जाँच करा लेते हैं जिससे बेवजह पैसे की बर्बादी होती है। ज़्यादातर मौसमी बुख़ार ख़ुद से ही 2-3 दिनों में ठीक हो जाते हैं।

क्या करें अगर बुख़ार आए

1) ज़्यादा से ज़्यादा आराम करें2) बुख़ार आने पर पैरासिटमोल की गोली लें3) ज़्यादा से ज़्यादा पेय पदार्थ लें4) सुपाच्य भोजन लें। ये एक ग़लत अवधारणा है की बुख़ार में चावल या अंडा नहीं ख़ाना चाहिये। आप बिलकुल ले सकते हैं।

5) पीने का पानी उबाल कर फिर ठंढा कर के पियें।6) गरम पानी में नमक डाल कर gargle करें7) ORS घोल का उपयोग करें

कब हो जायें सतर्क और तुरंत लें चिकित्सकीय परामर्श ?

1) अगर आप पहले से ही अन्य बीमारी से ग्रसित हैं 2) अगर दवाई से भी बुख़ार कम ना हो या 3 दिनों के बाद भी बुख़ार आये3) बुख़ार के साथ साथ पेट दर्द, डायरिया जैसे लक्षण हों4) शरीर पे लाल धब्बे जैसे निशान आ जाएँ।

ऐसी परिस्थिति में अपने नज़दीकी चिकित्सक से मिल कर दिखाएं।

वायरल फीवर के आम लक्षण

यह आमतौर पर ठंड लगने और पसीने के साथ आता है। वायरल फ़ीवर से पीड़ित लोगों को अक्सर कमजोरी और थकावट महसूस होती है।  वायरल फ़ीवर होने पर मांसपेशियों और जोड़ों में समस्या होना आम बात है। यहां सामान्य से लेकर तेज दर्द हो सकता है। कई वायरल इंफ़ेक्शन के कारण गले में दर्द और लगातार खांसी हो सकती है। कुछ वायरल फ़ीवर में जी मिचलाने, उल्टी और दस्त जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षण सामने आ सकते हैं।

(डिस्क्लेमर:  लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यह पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के संबंध में आपके किसी भी प्रश्न के लिए हमेशा अपने चिकित्सक या अन्य योग्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की सलाह लें लोकमत हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता।)

टॅग्स :Health and Family Welfare Servicesघरेलू नुस्खेHome Remedies
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार