मांस-मछली से ज्यादा ताकतवर हैं ये 5 चीजें, पुरुष जरूर खायें, कमजोरी, खून की कमी होगी दूर

By उस्मान | Published: December 18, 2019 07:09 AM2019-12-18T07:09:13+5:302019-12-18T07:09:13+5:30

आपको बता दें कि मांस के अलावा ऐसी कई शाकाहारी चीजें हैं जिनमें मांस से भी ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है।

vegetarian source or protein, foods men should eat regularly, diet tips for men to get rid anemia, weakness | मांस-मछली से ज्यादा ताकतवर हैं ये 5 चीजें, पुरुष जरूर खायें, कमजोरी, खून की कमी होगी दूर

मांस-मछली से ज्यादा ताकतवर हैं ये 5 चीजें, पुरुष जरूर खायें, कमजोरी, खून की कमी होगी दूर

Highlightsऐसा माना जाता है कि मूंग में मांस से कई गुना प्रोटीन पाया जाता है।दूध के साथ बादाम और शहद का सेवन कर शारीरिक एवं अंदरूनी कमजोरी दूर हो सकती है

कुछ लोग मानते हैं कि मांस-मछली सबसे ज्यादा ताकतवर चीज है और इसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो आप गलत हैं। आपको बता दें कि मांस के अलावा ऐसी कई शाकाहारी चीजें हैं जिनमें मांस से भी ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। अगर आप मांसाहारी नहीं हैं, तो आपको इन चीजों को किसी भी कीमत पर खाना शूरू कर देना चाहिए। 

1) मूंग की दाल
अगर आप थोड़ा बहुत शारीरिक काम करके थकावट महसूस करते हैं, तो ऐसा शरीर में खून की कमी के कारण हो सकता है। ऐसे में आपको मूंग दाल का सेवन शूरू कर देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मूंग में मांस से कई गुना प्रोटीन पाया जाता है। यदि आप लगातार इसका सेवन करते हैं, तो आपका शरीर ताकतवर और मजबूत बन सकता है। अगर आप रोज नहीं खा सकते, तो सप्ताह में एक-दो बार मूंग की दाल का सेवन जरूर करें।

ज्यादा फायदे के लिए ऐसे खायें मूंग दाल
ज्यादातर लोग मूंग दाल को बनाकर खाते हैं। अगर आप इसका ज्यादा फायदा लेना चाहते हैं, तो आप सुबह के समय मूंग को पानी में भिगोकर रख दें और रात को उसका पानी निकाल दें। इसके बाद मूंग की दाल को कपड़े में बांधकर रख दें। सुबह के समय मूंग में सफेद सफेद अंकुर निकल आएंगे। इस तरह से मूंग अंकुरित हो जाता है। आप इस मूंग को उबालकर खा सकते हैं यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। 

2) बादाम और शहद


दूध के साथ आप बादाम और शहद का सेवन कर शारीरिक एवं अंदरूनी कमजोरी दूर कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि दूध कैल्शियम, विटामिन, मैग्निशियम, प्रोटीन और आयरन का भंडार है। इधर शहद में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामि, आयरन, कैलशियम, सोडियम पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जब इन दोनों चीजों को एक साथ खाया जाता है, तो इनकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। शरीर की कमजोरी दूर करने और ताकतवर बनाने के लिए नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए।

ऐसे करें शहद और बादाम का सेवन
सबसे पहले रात को 3-4 बादाम पानी में भिगोकर रख दें। सुबह पीसकर इसे पेस्ट बना लें। अब इसे एक गिलास दूध में डालें और एक चम्मच शहद भी डालें। अब अच्छी तरह से मिलाकर हल्का गुनगुना कर लें और सुबह खाली पेट पी लें।

3) अंडा


ऐसा माना जाता है कि अंडे में कैल्शियम, सोडियम, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन ई और ओमेगा 3 जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए सभी पुरुषों को सुबह के नाश्ते में दो उबले हुए अंडे जरूर सेवन करने से आए अंडे खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है और शरीर भी ताकतवर बन सकता है।

4) खजूर


खजूर खाने से पुरुषों की कमजोरी दूर हो जाती है क्योंकि खजूर में कैल्शियम, आयरन इत्यादि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए प्रतिदिन पुरुषों को दुख हजूर खाकर दूध पीना चाहिए। इससे शरीर में भरपूर पोषक तत्व और ऊर्जा मिलती है।

5) केला
केले का सेवन करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केला खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और पोषक तत्व शरीर में बने रहते हैं। केला खाकर दूध पीना अधिक फायदेमंद होता है या आप बनाना शेक बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है और आपका शरीर ताकतवर बनता है।

Read in English

Web Title: vegetarian source or protein, foods men should eat regularly, diet tips for men to get rid anemia, weakness

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे