लाइव न्यूज़ :

यूरिक एसिड का रामबाण इलाज : सर्दियों में शरीर में न बढ़ने दें यूरिक एसिड, खायें ये 8 चीजें, गाउट, जोड़ों के दर्द, गठिया से मिलेगी राहत

By उस्मान | Updated: November 5, 2020 13:49 IST

यूरिक एसिड का घरेलू उपचार : ध्यान रहे यूरिक एसिड बढ़ने से आपको गाउट, गठिया रोग और किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है

Open in App
ठळक मुद्देयूरिक एसिड बढ़ने से आपको गाउट, गठिया रोग और किडनी स्टोन की समस्या अन्हेल्दी डाइट यूरिक एसिड का सबसे बड़ा कारणनेचुरल तरीके से हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बेहतर उपाय

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और यह मौसम गठिया, जोड़ों में दर्द और गाउट जैसे रोगों से पीड़ित लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक होता है। ठंड में इन बीमारियों के लक्षण बढ़ जाते हैं जिससे आपको अहसनीय दर्द का सामना करना पड़ सकता है।  

वैसे यूरिक एसिड पेशाब के साथ शरीर से बाहर निकल जाता है लेकिन जब इसकी ज्यादा मात्रा शरीर में बनने लगती है, तो ये मात्रा बाहर निकलने की बजाय शरीर में ही जमा होती जाती है और गठिया का रूप ले लेती है।

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से आपको गाउट, गठिया रोग और किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। एक शोध में बताया गया है खून में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से दिल के रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा यूरिक लेवल ज्यादा होने से हार्ट अटैक भी आ सकता है।

यूरिक एसिड अधिक मात्रा में नॉन-वेज खाने, एल्कोहल एवं सोफ्ट ड्रिंक पीने या फास्ट फूड का सेवन करने से बढ़ता है। यूरिक एसिड घटाने के कई तरीके हैं लेकिन अगर आपने नेचुरल तरीके से हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करते हैं तो यह आपके लिए सबसे बेहतर उपाय है। 

नारियल पानीये हेल्थी ड्रिंक कमाल के फायदे के लिए जानी जाती है। रोजाना इस ड्रिंक का सेवन कर यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है। नारियल पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है।

सेबअपनी डाइट में सेब को शामिल करें। इनमें मैलिक एसिड होता है, जो रक्त प्रवाह में यूरिक एसिड को बेअसर करते हैं। इसलिए रोजाना एक सेब जरूर खायें। 

खीरे का रस फाइबर से भरपूर खीरे का जूस ना सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है बल्कि ये यूरिक एसिड को भी घटाने में मदद करता है। खीरे के जूस में काफी मात्रा में पोटेशियम और फास्फोरस भी पाया जाता है, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। यह शरीर में सूजन और अकड़न से भी राहत दिला सकता है।

सेब का सिरकायूरिक एसिड से पीड़ित लोगों के लिए सेब का सिरका भी फायदेमंद है। आप एक गिलास पानी में 3 चम्मच सिरका मिला सकते हैं। आप इसका सेवन हर दिन 2-3 बार कर सकते हैं।

ब्लैक कॉफीयह शानदार ड्रिंक कमाल के फायदों के लिए जानी जाती है। अगर ब्लैक कॉफी पीते हैं तो यह हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी मदद करती है। ब्लैक कॉफी में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो यूरिक एसिड लेवल को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

फ्रेंच बीन का रसफ्रेंच बीन्स का निकाला हुआ रस पीना गाउट के इलाज के लिए एक प्रभावी घरेलू उपाय है। इस स्वस्थ रस का सेवन दिन में दो बार करना चाहिए क्योंकि यह रक्त में उच्च यूरिक एसिड के उत्पादन को रोकता है।

ग्रीन टीअगर आप ग्रीन टी का सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर में यूरिक एसिड को कंट्रोल में ला सकती है। यह हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में फायदेमंद साबित होती है। आप एक दिन में एक या दो कप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।

चेरीइसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण को anthocyanins के रूप में जाना जाता है, यह यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद करता है। ये एसिड को बेअसर करते हैं और सूजन और दर्द को रोकने में मदद करते हैं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सडाइट टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेविंटर्स टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब