लाइव न्यूज़ :

Hiccups Remedies: लगातार हो रही हिचकियों से हो गए हैं परेशान तो अभी ट्राई करें ये आयुर्वेदिक इलाज, चुटकियों में रुक जाएगी आपकी हिचकी

By आजाद खान | Updated: August 30, 2023 15:57 IST

लगातार हिचकी के आने पर लोग कई तरह के टोटकें अजमाते है, लेकिन जब कुछ भी काम न करें तो इस हालत में आप नीचे बताए गए आयुर्वेदिक उपायों को देख सकते है।

Open in App
ठळक मुद्देआमतौर पर हिचकी का आना सही बात है।लेकिन जब यह हिचकी रूकने का नाम नहीं ले तो यह एक परेशानी बन जाती है। ऐसे में आप कुछ आयुर्वेदिक उपायों के जरिए इससे आसानी से इस पर काबू पा सकते हैं।

Hiccups Remedies: आमतौर पर हिचकियों का आना एक अच्छी बात है लेकिन जब ये हिचकियां ज्यादा होनी लगे तो यह एक परेशानी का सबब बन जाता है। लगातार हो रही हिचकियों को रोकने के लिए लोग बहुत कुछ ट्राई करते है। लोग यहां तक कुछ टोटकों का भी इस्तेमाल करते है तो ताकि ये सही हो जाए। 

इतना करने के बाद भी अगर आपकी हिचकी बंद नहीं हो रही है तो इस हालत में आप कुछ घरेलू नुस्खें या फिर कुछ आयुर्वेदिक इलाज के जरिए इसे आप ठीक कर सकते है। ऐसे में आज के इस लेख में हम यह जानने की अगर आपकी हिचकी बंद न हो तो आप इसे कैसे बहुत ही आसान तरीके से इसे बंद कर सकते है। 

इन चीजों से आप कर सकते हैं हिचकियों को बंद

1. नींबू- हेल्थलाइन की एक खबर के मुताबिक, अचानक आई हिचकी जो बंद नहीं हो रही है उसे रोकने के लिए आप नींबू और नमक को इस्तेमाल कर सकते है। इस हालत में आप नींबू के रस और नमक को कुछ देर तक अपने मुंह में रखें। इससे आपकी हिचकी जल्ब बंद हो जाएगी। ऐसे में जब हिचकियां बंद हो जाए तो मुंह को साफ कर लें क्योंकि ज्यादा देर तक मुंह में नींबू रखना सेहत के लिए हानिकारक है। 

2. इमली- लगातार आ रही हिचकियों को आप इमली से भी रोक सकते है। इसके लिए आप सबसे पहले इमली को लें और उसे मुंह में रख लें। इसके बाद आप उसे चूसते रहें और हो सके तो आप इमली का पानी भी पी लें। ऐसा करने पर आपको जल्दी इससे राहत मिलेगी। 

3. अदरक- यही नहीं लगातार हो रही हिचकियों को आप अदरक से भी रोक सकते है। इसके लिए आप अदरक के कुछ स्लाइस बना लें और मुंह में डालकर उसे चूसते रहें। इससे आपको तुरंत आराम मिल जाएगा। 

4. ब्लैकबेरी- बता दें ब्लैकबेरी भी साइट्रस फ्रूट है जिसमें प्रचूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। ऐसे में जब कभी भी आपको हिचकियां आती है तो इस हालत में आप ब्लैकबेरी का इस्तेमाल कर सकते है। इस दौरान आप ब्लैकबेरी को खाएं या फिर इसका जूस बनाकर पी लें। इससे आपकी हिचकियों में आपको तुरंत आराम मिलेगा। 

5. जायफल- आमतौर पर जायफल को मसाले के रूप में यूज किया जाता है। लेकिन आप इसे हिचकियों को भी रोकने के लिए इस्तेमाल कर सकते है। इसे आप मुंह में रखकर चूस सकते है या फिर इसके पानी को पी सकते है। इसके अलावा जायफल को तेल में मिलाकर बच्चों की मालिश की जाती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)    

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?