लाइव न्यूज़ :

भारत की टॉप 5 मॉडल और उनके हेल्दी और फिट फिगर का राज़

By उस्मान | Updated: June 26, 2019 16:25 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल जैसा फिगर पाना हर लड़की की चाहत होती है, जानिए इसके लिए वो क्या-क्या करती हैं.

Open in App

उर्वशी रौतेला उर्वशी हेल्दी और फिट रहने के लिए डांस करती हैं जिससे मजे-मजे में वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा योग भी उनके फिटनेस रूटीन का एक हिस्सा है। वो हफ्ते में दो बार योगासन करती हैं जिससे बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाने में मदद मिलती है। उर्वशी हफ्ते में चार दिन जिम जाती हैं और वहां वेट लिफ्टिंग और स्ट्रेचिंग करती हैं। उर्वशी का मानना है कि स्किन को हेल्दी रखने के लिए खूब पानी पीना चाहिए।

पूनम पांडेमॉडल पूनम पांडे अपने बोल्ड लुक के साथ ही अपने क्यूट फेस के लिए भी चर्चा में रहती हैं। पूनम रोजाना मोर्निंग वॉल्क पर जाती हैं। इसके अलावा उन्हें स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करना पसंद है। डांस उनका सबसे फेवरेट वर्कआउट है। जब भी पूनम घर पर होती हैं, वो डांस करना पसंद करती हैं। पूनम का मानना है कि डांस के जरिये आप बहुत आसानी से और मजे में अपना वजन कम कर सकते हैं।

पूजा बनर्जीमॉडल और टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी हमेशा से ही फिट रही हैं और इसका श्रेय वह छोटी उम्र से ही स्विमिंग से अपने जुड़ाव को देती हैं। इसके अलावा उन्हें स्ट्रेचिंग करना पसंद है। इससे शरीर ना सिर्फ फ्लेक्सिबल बनाता है बल्कि यह आपको हमेशा तरोताज़ा महसूस भी करवाता है। स्विमिंग के अलावा पूजा डांसिंग को भी अपनी फेवरेट एक्सरसाइज़ मानती हैं। पूजा ने बताया कि वो कोई ट्रेंड डांसर तो नहीं है मगर, सिंपल जुम्बा स्टेप्स और बॉलीवुड फ्री स्टाइल को सीखकर भी वो अपने आपको फिट रखने में मदद करती हैं।

शर्लिन चोपड़ा शर्लिन चोपड़ा अपनी हेल्दी डाइट और वर्कआउट प्लान को गंभीरता से फॉलो करती हैं। वो रोजाना कार्डियो एक्सरसाइज करती हैं और जिम में वेट ट्रेनिंग भी करती हैं। इसके अलावा उन्हें स्विमिंग और ट्रेडमिल पर रनिंग करना भी पसंद है। इसके अलावा वो फिट रहने के लिए प्रोटीन, कार्ब्स और फाइबर से भरपूर चीजें खाती हैं।

सोनम बाजवापंजाबी एक्ट्रेस मॉडल सोनम बाजवा को उनकी गजब की फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। सोनम नियमित रूप से जिम जाती हैं और अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिटनेस से जुड़े वीडियो और इमेजेस शेयर करती रहती हैं।  जिम में वो कार्डियो, स्ट्रेचिंग और वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज करना पसंद करती हैं।

टॅग्स :फिटनेस टिप्सहेल्थ टिप्सउर्वशी रौतेलापूनम पांडेवजन घटाएं
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब