लाइव न्यूज़ :

भारत के टॉप 10 कैंसर हॉस्पिटल, 5 हॉस्पिटल में होता है कैंसर का फ्री इलाज

By उस्मान | Updated: January 3, 2020 11:07 IST

भारत में बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जो यह नहीं जानते हैं कि देश में कैंसर के फ्री इलाज के लिए कौन-कौन से हॉस्पिटल हैं।

Open in App

कैंसर एक खतरनाक बीमारी है, जो मरीज के जीवन का अंत कर देती है और कई परिवारों के जीवन को बर्बाद कर देती है। पिछले कुछ वर्षों में चिकित्सा विज्ञान में उन्नति के कारण कैंसर के उपचार के कई विकल्प हैं। भारत ने भी स्वास्थ्य विज्ञान में काफी तरक्की की है और यहां कई ऐसे बेस्ट हॉस्पिटल हैं, जहां कैंसर का इलाज संभव है। वैसे तो देश में कैंसर के लगभग 80 अस्पताल हैं लेकिन कई अस्पताल ऐसे भी हैं, जहां बेहतर तरीके से इलाज किया जाता है। हालांकि इन अस्पतालों में कैंसर के इलाज का खर्च अलग-अलग हो सकता है। चलिए जानते हैं भारत में कैंसर के बेस्ट हॉस्पिटल कौन से हैं। 

1) टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई2) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली3) द कैंसर इंस्टीट्यूट, अडयार, चेन्नई4) अपोलो स्पेशलिटी हॉस्पिटल, चेन्नई5) गुजरात कैंसर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, अहमदाबाद6) राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसंधान केंद्र, दिल्ली7) किदवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी, बेंगलुरु8) रीजनल कैंसर सेंटर, तिरुवनंतपुरम9) एचसीजी, बेंगलुरु10) पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़ 

कैंसर के इलाज में कितना खर्चा आता है?

हाल के वर्षों में कैंसर होने का जोखिम काफी हद तक बढ़ गया है, और इसलिए उपचार की लागत बढ़ गई है। वास्तव में कैंसर के उपचार की लागत इतनी हो गई है कि एक आम आदमी के पूरे जीवन की बचत खत्म जो सकती है। चार कीमोथेरेपी साइकल की लागत करीब 5 लाख रुपये है।

लिम्फ नोड बायोप्सी, एक बोन मेरो टेस्ट, एक एंडोस्कोपी, एक पीईटी स्कैन और स्पेशल एंटीकैंसर ड्रग्स मिलाकर कुल खर्च करीब 10 लाख रुपये तक हो सकता है। स्टेज और उपचार के विकल्पों के आधार पर, छह महीने के लिए दवाओं पर 2.5 लाख रुपये तक खर्च हो सकते हैं और इस तरह यह रकम 20 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।

स्वास्थ्य बीमा योजना से भी नहीं चलेगा काम

हालांकि अधिकांश स्वास्थ्य बीमा नीतियां आज कैंसर सहित लगभग सभी प्रमुख गंभीर बीमारियों को कवर करती हैं, लेकिन वे आमतौर पर केवल अस्पताल में भर्ती होने के लिए भुगतान करती हैं क्योंकि वे क्षतिपूर्ति योजनाएं हैं। आमतौर पर, पॉलिसीधारक लगभग 5 लाख रुपये की बीमा राशि का निपटान करते हैं, जो कि कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की लागत को पूरा करने के लिए बहुत कम है।

हालांकि, गंभीर बीमारी (CI) बीमा योजनाएं कैंसर सहित विशिष्ट बीमारियों के लिए आवश्यक महंगे उपचारों के लिए भुगतान करने में मदद करती हैं, लेकिन दावा केवल उन्नत चरण में लागू होता है जब घातक ट्यूमर अनियंत्रित वृद्धि दिखाता है। हालांकि एक कैंसर-विशिष्ट और एक समर्पित कैंसर बीमा योजना के जरिये कैंसर का इलाज संभव है।

इन अस्पतालों में होता है कैंसर का फ्री इलाज

भारत में बहुत से ऐसे लोग भी हैं, जो यह नहीं जानते हैं कि देश में कैंसर के फ्री इलाज के लिए कौन-कौन से हॉस्पिटल हैं। अगर आपके परिवार में कोई कैंसर से पीड़ित है, तो आपको उसके इलाज में आने वाले खर्चे को लेकर परेशान होनी की जरूरत नहीं है, क्योंकि देश में ऐसे कई बड़े बेहतर हॉस्पिटल हैं, जहां कैंसर का फ्री इलाज होता है। टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई, किदवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी, बैंगलोर, टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल कोलकाता, रीजनल कैंसर सेंटर, तिरुवनंतपुरम, कैंसर केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया, मुंबई।

टॅग्स :कैंसरहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब