लाइव न्यूज़ :

संभावित घातक जीवाणु बन रहे हैं दवा प्रतिरोधी: अध्ययन

By भाषा | Updated: December 2, 2018 07:59 IST

अध्ययन में ऐसे 61 जीन की पहचान की गयी जिनके कारण आम हानिरहित त्वचीय जीवाणु भी जानलेवा बीमारियां पैदा करने के योग्य बन जाते हैं।

Open in App

वैज्ञानिकों की मानें तो ऑपरेशन के बाद जीवाणु की जिस किस्म से जानलेवा संक्रमण का खतरा रहता है, वह एंटीबायोटिक का प्रतिरोधी बनने के चलते अब तेजी से खतरनाक बनता जा रहा है।

इस जीवाणु का नाम ‘स्टेफीलोकोकस एपिडरमिडिस’। यह हर व्यक्ति की त्वचा पर बहुतायत में पाया जाता है। इसे गीले, पसीने वाली जगहों पर रहना पसंद है जैसे कि नाक की झिल्ली के अंदर बलगम के साथ, लार या दांतों के बीच रहना पसंद है।

प्राय: इस जीवाणु को डॉक्टरों और वैज्ञानिकों द्वारा अनदेखा कर दिया जाता है। लेकिन अब ब्रिटेन में बाथ विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने आगाह किया है कि इस जीवाणु से पनपने वाले खतरे को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। जिन लोगों को संक्रमण का खतरा अधिक हो और जिनकी सर्जरी होनी की जानी हो, उनके लिये अतिरिक्त सावधानी बरती जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: जीका से मुकाबले के लिए छह नए प्रतिरक्षी विकसित, इलाज में आ सकते हैं काम

अनुसंधान रिपोर्ट ‘नेचर कम्युनिकेशंस’ पत्रिका में प्रकाशित हुई है। अध्ययन में ऐसे 61 जीन की पहचान की गयी जिनके कारण आम हानिरहित त्वचीय जीवाणु भी जानलेवा बीमारियां पैदा करने के योग्य बन जाते हैं।

अनुसंधानकर्ताओं ने उम्मीद जतायी कि इस अध्ययन से एस. एपिडर्मीडीस से होने वाले रोगों को समझने में मदद मिलेगी और भविष्य में वे इस बात का पता लगा सकेंगे कि किस मरीज को ऑपरेशन से पहले संक्रमण का खतरा अधिक है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब