लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों ने पता लगाया कि पढ़ने के दौरान कैसे काम करती हैं दिमाग की परतें

By भाषा | Updated: October 3, 2019 13:45 IST

Open in App

पहली बार शोधकर्ताओं ने यह पता लगाने में सफलता पाई है कि पढ़ने के दौरान मस्तिष्क की दो परतें आपस में किस प्रकार संचार स्थापित करती हैं। इस खोज से न्यूरो इमेजिंग तकनीक और मस्तिष्क में फैली तंत्रिकाओं के जाल की संरचना की हमारी समझ में वृद्धि होगी। साथ ही इस अध्ययन से मानव मस्तिष्क भाषा को किस प्रकार समझता है यह जानने में सहायता मिलेगी।

पीएनएएस जर्नल में प्रकाशित शोधपत्र के अनुसार जब व्यक्ति कोई शब्द पढ़ता है तो मस्तिष्क में दो प्रक्रिया एक साथ होती है। वैज्ञानिक भाषा में एक प्रक्रिया ‘बॉटम-अप’ कहलाती है जिसके द्वारा मस्तिष्क अक्षरों को पहचानता है और दूसरी प्रक्रिया ‘टॉप-डाउन’ कही जाती है जिससे मस्तिष्क स्मृति की सहायता से उन शब्दों का अर्थ समझता है।

नीदरलैंड स्थित मैक्स प्लांक इंस्टीट्यूट फॉर साइकोलिंग्विस्टिक्स के शोधकर्ताओं ने कहा कि बिना मस्तिष्क को खोले उसके भीतर विभिन्न परतों के बीच जाने वाले संदेश को मापना बेहद कठिन था। इसलिए उन्होंने मस्तिष्क की भीतर एक मिलीमीटर से भी पतली परतों की पड़ताल के लिए लैमिनर फंक्शनल मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (एक विशेष प्रकार की एमआरआई तकनीक) का प्रयोग किया।

अध्ययन में भीतरी परतों में टॉप डाउन प्रक्रिया की सूचना जबकि मझली परतों में बॉटम-अप की जानकारी प्राप्त हुई। इसके लिए शोधकर्ताओं ने एक प्रयोग किया जिसमें बाईस डच नागरिकों को उनकी भाषा के कुछ वास्तविक और कुछ छद्म शब्द पढ़वाये गए जिसके दौरान उनके दिमाग पर अध्ययन किया गया।

मैक्स प्लांक इंस्टिट्यूट के शोधकर्ता पीटर हागुर्ट ने कहा कि मस्तिष्क की ऊपरी सतह कोर्टेक्स में इस प्रकार का प्रयोग सफलतापूर्वक पहली बार किया गया जिससे भाषा विज्ञान और दिमाग की संरचना के बारे में जानने में सहायता मिलेगी। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब