लाइव न्यूज़ :

रोजाना एक जगह खड़े होकर करें ये काम, होगा वजन कम

By गुलनीत कौर | Updated: February 2, 2018 17:26 IST

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुए एक शोध की मानें तो वजन कम करने के लिए अधिक मेहनत करने की बजाय आप एक खास तरकीब अपना सकते हैं।

Open in App

पतला होने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते हैं। जिम जाते हैं, अपनी डायट पर कंट्रोल करते हैं, अपना फेवरेट खाना तक खाना छोड़ देते हैं। वजन घटाने के लिए कठोर मेहनत के साथ लोग खूब पैसा भी खर्च करते हैं। लेकिन हाल ही में एक शोध के अनुसार वजन कम करने के लिए आपको यह सब करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आपको सिर्फ 6 घंटे एक जगह खड़े रहना है। इससे आपका मोटापा कम हो जाएगा। 

जी हां... सुनने में यह अटपटा जरूर लगता है लेकिन शोध की मानें तो एक्सरसाइज की तरह ही एक जगह खड़े रहने से भी हम अपने वजन को कम कर सकते हैं। दिन में करीब 6 घंटे तक खड़े रहने से बॉडी फैट को कम किया जा सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार बैठे रहने की बजाय खड़े रहने पर प्रति मिनट व्यक्ति की बॉडी से 0.15 कैलोरी की खपत होती है। 

रिसर्च का दावा है कि इस तरकीब से 140 पाउंड (तकरीबन 64 कि. ग्रा.) का व्यक्ति दिन भर में 54 कैलोरीज बर्न कर सकता है। और यदि इसे जारी रखा जाए तो तेजी से वजन घटाया जा सकता है। लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि इस दौरान डायट में किसी भी तरह का इजाफा नहीं होना चाहिए। 

अमेरिका स्थित मायो क्लिनिक इन रोचेस्टर के शोधकर्ता फ्रांसिस्को लोपेज जिमेनेज का कहना है कि "एक जगह खड़े रहने से केवल कैलोरीज की ही खपत नहीं होती है, साथ ही यह हमें अन्य स्वास्थ्य संबंधी फायदे भी देता है। घंटों तक बिना मूवमेंट किए एक जगह खड़े रहने से हमारी मांसपेशियां हमारे दिल को पॉजिटिव तरंगें भेजती हैं जो हमें हार्ट अटैक और डायबिटीज जैसे रोगों से लड़ने की ताकत देते हैं।" 

टॅग्स :फिटनेस टिप्सस्वास्थ्यहेल्थ टिप्सलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

फ़िटनेसइस लड़के की तरह 4 महीने में ऐसे कम करें 28 किलो वजन

स्वास्थ्यइस दवा से बिना डायटिंग किए ही वजन हो जाएगा कम

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम