लाइव न्यूज़ :

इस वजह से कैंसर की जंग से जीतीं सोनाली बेंद्रे, ये 5 हस्तियां भी दे चुकीं हैं जानलेवा बीमारियों को मुंहतोड़ जवाब

By उस्मान | Updated: December 3, 2018 12:49 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे मेटास्टैटिक कैंसर का इलाज कराकर वापस अपने घर मुंबई आ गई हैं। सोनाली ने पांच महीने पहले जुलाई में कैंसर से पीड़ित होने की खबर दी थी और उनका न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा था। सोनाली ने कहा कि घर वापस आना एक ऐसा एहसास है जिसे मैं शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता.

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे मेटास्टैटिक कैंसर का इलाज कराकर वापस अपने घर मुंबई आ गई हैं। सोनाली ने पांच महीने पहले जुलाई में कैंसर से पीड़ित होने की खबर दी थी और उनका न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा था। सोनाली ने कहा कि घर वापस आना एक ऐसा एहसास है जिसे मैं शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता लेकिन अपने परिवार और दोस्तों से मिलने की मुझे बहुत खुशी है। सोनाली ने बताया है कि कैंसर के इलाज के दौरान कीमोथेरेपी के कारण उनकी आंखें प्रभावित हुई हैं। इसलिए वो इस दौरान कुछ पढ़ नहीं सकी। 

सोनाली के पति गोल्डी बहल ने सोनाली के प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि सोनाली अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और अच्छी तरह रिकवर कर रही हैं। उनके सभी इलाज पूरे हो गए हैं और अब हमें वापस नहीं जाना पड़ेगा। अब बस उन्हें रेगुलर चेकअप कराते रहना है, क्योंकि यह एक ऐसी बीमारी है जो कभी भी वापस हो सकती है।

 

डॉक्टर्स ने अब सोनाली को पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। बीच-बीच में स्कैन और चेकअप भी करवाना होगा। मुंबई आने से पहले सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। चलिए जानते हैं कि सोनाली के अलावा कौन-कौन सी मशहूर हस्तियां 

1) सलमान खानबॉलीवुड के 'दबंग' अभिनेता सलमान खान भी गंभीर बीमारी से जूझ चुके हैं। इंडस्ट्री में भाई के नाम से महशूर सलमान साल 2007 में न्यूरोपैथिक डिसऑर्डर 'ट्रिगेमिनल न्यूरेलिया' का इलाज करा चुके हैं। 

2) मनीषा कोइराला बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला साल 2012 में ओवेरियन कैंसर से पीड़ित थी। इलाज के लिए उन्हें अमेरिका जाना पड़ा था। उन्होंने हिम्मत और साहस के साथ कैंसर का मुकाबला किया और स्वस्थ होकर वापस भारत आई।  

3) युवराज सिंह बीमारी से लड़ने को जो जज्बा युवराज सिंह ने दिखाया वो वाकई तारीफ़ के काबिल है। इंडियन क्रिकेट टीम के इस पूर्व खिलाड़ी को सेमिनोमा का सामना करना पड़ा। उनके फेफड़े में ट्यूमर हो गया था। इलाज के बाद अब वो स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। 

4) ऋतिक रोशन फिल्म 'बैंग बैंग' की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड के इस मोस्ट हैंडसम एक्टर को स्टंट करते हुए चोट लग गई थी। उनका मुंबई के हिंदुजा अस्पताल इलाज चला और ब्रेन सर्जरी के जरिए दो महीने पुराने ब्लड क्लॉट को निकालना पड़ा।

 

5) इरफान खानबॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे हैं। जिसकी सूचना उन्होंने खुद ट्विटर पर दी थी। इस वक्त वह इलाज के लिए देश से बाहर लंदन में हैं। जहां उनका एक जानें-माने अस्पताल में इलाज चल रहा है। मीडिया में खबरें आई थी कि इरफान कुछ दिन पहले इंडिया भी आए थे और उनका इलाज सही चल रहा है। 

टॅग्स :सोनाली बेन्द्रेसलमान खानऋतिक रोशनइरफ़ान खानअमिताभ बच्चनहेल्थ टिप्सकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?