लाइव न्यूज़ :

स्मोकिंग करने वाले हो सकते है बहरे! स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानें धूम्रपान के नुकसान

By आजाद खान | Updated: July 4, 2023 15:37 IST

स्मोकिंग करने वाले को कई समस्याएं हो सकती है। उन्हें दिल की बीमारी, स्ट्रोक, फेफड़ों के रोग, मधुमेह और सुनने की समस्या भी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देस्मोकिंग या धूम्रपान को लेकर एक नई स्टडी सामने आई है। स्टडी के अनुसार, स्मोकिंग करने वाले बहरे भी हो सकते है!यही नहीं स्मोकिंग छोड़ने वाले के लिए खुशखबरी भी है।

Health News:  धूम्रपान जिसे आप स्मोकिंग भी कहते है उससे कई गंभीर बीमारियां भी होती है। इससे लोगों को कैंसर, स्ट्रोक, फेफड़ों के रोग और दिल की बीमारी जैसे गंभीर समस्या भी होती है। जानकारी के अनुसार, दुनिया भर में करीब 1.13 अरब लोग है जो धूम्रपान करते है और इन लोगों में तम्बाकू से संबंधित बीमारियां विकसित होने की सबसे अधिक संभावना बढ़ जाती है। 

स्मोकिंग को लेकर हाल में एक स्टडी हुई है जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। स्टडी में यह पता चला है कि स्मोकिंग के कारण न केवल कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियां होती है बल्कि इससे लोग बहरे भी हो सकते है। यही नहीं स्टडी में यह भी साफ हुआ है कि स्मोकिंग को छोड़ने वाले लोगों को नहीं सुनाई देने वाली समस्या में क्या फायदा होता है। 

स्टडी में क्या खुलासा हुआ है

जेएएमए ओटोलरींगोलॉजी-हेड एंड नेक सर्जरी जर्नल में प्रकाशित इस शोध से यह पता चला है कि लगातार धूम्रपान और सुनने की समस्याओं के बीच एक संबंध पाया गया है। स्टडी के अनुसार, धूम्रपान लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है और इससे उन्हें अन्य गंभीर समस्या के साथ उनकी सुनने की क्षमता पर भी असर पड़ता है और वह नुकसान भी हो सकता है। 

स्टडी में पाया गया है कि सिगरेट में मौजूद निकोटीन और कार्बन मोनोऑक्साइड खून के प्रवाह को प्रभावित करके और आंतरिक कान को नुकसान पहुंचाकर सुनने की क्षमता को नुकसान पहुंचाते हैं। यही नहीं इससे इम्यून सिस्टम भी कमजोर होता है जिससे लोगों के काम में इंफेक्शन भी हो सकता है। 

धूम्रपान छोड़ने पर क्या फायदा होगा

स्टडी में यह भी खुलासा हुआ है कि जो लोग समय पर स्मोकिंग या धूम्रपान को छोड़ देते है उनकी सुनने की क्षमता में सुधार देखने को मिलता है। शोध के अनुसार, लोग जितनी जल्दी स्मोकिंग या धूम्रपान को छोड़ देंगे उनकी सुनने की क्षमता में उतनी ही जल्दी सुधार देखने को मिलेगा।  

टॅग्स :कैंसरहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब