लाइव न्यूज़ :

हर रोज रात को एक ही समय पर सोने से शरीर को मिलते है कई फायदे, जानें इसके लाभ और इससे जुड़ी जरूरी टिप्स

By आजाद खान | Updated: August 7, 2023 14:59 IST

जानकारों की अगर माने तो सही से नींद नहीं पूरी होने पर आपको कई समस्याएं भी हो सकती है। इससे आपके हेल्थ पर भी असर पड़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअच्छी सेहत के एक पूरी नींद बहुत ही जरूरी है। अगर सही से नींद न पूरी हो तो इससे आपको कई बीमारियां भी हो सकती है। ऐसे में सेहत को अच्छा रखना है तो आप नीचे बताए गए जरूरी टिप्स को भी फॉलो कर सकते है।

Benefits of Going To Sleep At The Same Time: अच्छा हेल्थ के लिए नींद बहुत ही जरूरी है लेकिन कई लोग ऐसे है जिन्हें सही से नींद नहीं आती है। यही नहीं कुछ लोग ऐसे भी जो सोते तो हैं लेकिन वे सही से और टाइम से सो नहीं पाते है। 

ऐसे में सोने की आदतों में कुछ बदलाव कर आप भी अच्छी नींद ले सकते है। इन आदतों में एक आदत यह भी है कि हर रोज रात में एक ही समय पर सोना, ऐसा करने से आपको अच्छी नींद मिल सकती है और आप फिट महसूस कर सकते है। ऐसे में आइए जानते है कि हर रोज रात में एक ही समय पर सोने के क्या-क्या फायदे है और इससे हमारे शरीर पर क्या असर पड़ता है। 

हर रोज राम में एक ही समय पर सोने के फायदे

जानकारों की अगर माने तो हर रोज में एक ही समय पर सोने से कई फायदे है। ऐसे में जो लोग ऐसा करते है और हर रोज सही समय पर सो जाते है उन्हें इससे बॉडी क्लॉक बैलेंस में मदद मिलेगी। इस बॉडी क्लॉक बैलेंस से आपके स्लीप पैटर्न को भी दुरुस्त रखने में मदद मिलेगी। 

यही नहीं रात में एक ही समय पर सोने से नींद से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम होगा। जब कभी भी सही से नींद नहीं पूरा होने पर आपको चिड़चिड़े और सुस्ती महसूस होती है। लेकिन जब आप एक ही समय पर सोते है तो इससे आपके शरीर को काफी फायदा पहुंचेगा। यही नहीं इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और आप हेल्दी महसूस भी करेंगे।

इसके कुछ और फायदे

एक ही समय पर हर रोज सोने के कई और फायदे भी है। इससे आप सही से फोकस भी कर पाएंगे साथ ही नींद पूरी होने के कारण आपका याददाश्त भी बेहतर होगा जिससे आपकी इम्यूनिटी भी दुरुस्त होगी। यही नहीं सही समय पर हर सोने से आप व्यवस्थित हो जाएंगे और इस तरीके से आप अपना काम व्यवस्थित तरीके से भी कर पाएंगे। 

ऐसे में जब कोई भी इस स्लीप पैटर्न को अपना लेगा तब वह खुद को फिट और स्वस्थ महसूस कर सकता है। यही नहीं वह कई तरह की बीमारियों से भी बच सकता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)  

टॅग्स :Mental Healthहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?