लाइव न्यूज़ :

हमेशा के लिए डायबिटीज से बचना है तो रोजाना करें ये 5 काम

By उस्मान | Updated: February 12, 2018 12:17 IST

आपको बता दें कि डायबिटीज एक मेटाबोलिक डिसऑर्डर है जिसमें शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन पैदा नहीं कर पाता है।

Open in App

डायबिटीज एक गंभीर समस्या है। दुर्भाग्य से इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है। आपको बता दें कि डायबिटीज एक मेटाबोलिक डिसऑर्डर है जिसमें शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन पैदा नहीं कर पाता है। इसका परिणाम यह होता है कि शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से आपको थकान, बार-बार पेशाब आना, इम्युनिटी कमजोर होना, घाव भरने में देरी जैसे डायबिटीज के लक्षण महसूस हो सकते हैं। हालांकि इसके लक्षणों का इलाज किया जा सकता है और इसे कंट्रोल में रखा जा सकता है। दिल्ली स्थित एसडीएन हॉस्पिटल में कंसल्टेंट फिजीशियन डॉक्टर अनिरुद्ध भारती आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिनके जरिए आप इस खतरनाक बीमार से बच सकते हैं। आपको बता दें कि यह तरीके फैमिली हिस्ट्री में लागू नहीं होते हैं.  

1) हेल्दी बीएमआई बनाए रखें

कई अध्ययनों में इस बात का जिक्र किया गया है कि एक हेल्दी बॉडी मास इंडेक्स बनाए रखकर डायबिटीज सहित कई बीमारियों से बचा जा सकता है। एक हेल्दी बीएमआई के लिए आपको जरूरत के अनुसार जीवनशैली में बदलाव करके वजन घटाने या बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। नॉर्मल बीएमआई के जरिए डायबिटीज के खतरे को 70 फीसदी तक कम किया जा सकता है। 

2) खूब सलाद खाएं

डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए आपको रोजाना लंच या डिनर से पहले एक कटोरा सलाद खाना चाहिए। आपके सलाद में गाजर, खीरा, टमाटर, प्याज, लहसुन और पत्तेदार सब्जियां शामिल होनी चाहिए। आप अपने सलाद में एक चम्मच विनेगर भी डाल सकते हैं। सलाद में विनेगर डालने से शुगर को अवशोषित करने में मदद मिलती है, इस तरह ब्लड शुगर लेवल को मेंटने किया जा सकता है और डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है।  

3) रोजाना वॉकिंग पर जाएं

इस बात से कोई अंजान नहीं है कि एक्सरसाइज फिट रहने का सबसे बेहतर तरीका है। बात जब डायबिटीज को रोकने की होती है, तो वॉकिंग सबसे बेस्ट एक्सरसाइज है। इसलिए आपको रोजाना कम से कम 40 मिनट वॉकिंग करनी चाहिए। इससे आपका मेटाबोलिक रेट हेल्दी रहता है और शरीर में इंसुलिन का लेवल भी मेंटने रहता है। 

4) खूब अनाज खाएं

ध्यान रहे कि आपकी डायट में सभी तरह के अनाज जैसे दलिया, जौ, ब्राउन राइस, बाजरा आदि शामिल होनी चाहिए। इन चीजों में भरपूर फाइबर सहित अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो नेचुरली ब्लड शुगर लेवल को मेंटने करने में मदद करते हैं और भविष्य में डायबिटीज होने के खतरे को भी कम करते हैं। 

5) कॉफी पिएं

बेशक कॉफी पीने के फायदे और नुकसान को लेकर मेडिकल जगत में एक लंबी बहस चलती आ रही है। लेकिन कई अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि रोजाना दो कप कॉफी पीने से टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को 29 फीसदी तक कम किया जा सकता है। ध्यान रहे कि आपको बिना चीनी वाली कॉफी ही पीनी चाहिए। कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिसका वजह से इससे आपको फायदा होता है। 

(फोटो- Pixabay) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडफिटनेस टिप्सफूडडायबिटीजकैंसरमहिलाऔरपुरूष
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!