लाइव न्यूज़ :

सिर्फ फायदे ही नहीं, ग्रीन टी से आपकी सेहत को हो सकते हैं यह 5 नुकसान

By उस्मान | Updated: February 17, 2018 12:03 IST

बेशक ग्रीन टी वजन कम करने वालों के लिए एक बेहतर ड्रिंक है लेकिन इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर भी पड़ सकता है।

Open in App

वजन कम करने के लिए ग्रीन टी को बेहतर उपाय माना जाता है। अध्ययन के अनुसार, ग्रीन के कई स्वास्थ्य फायदे हैं। इससे कैंसर को रोकने, दिमाग के कामकाज में सुधार करने, अवसाद, सिरदर्द और पेट से जुड़े विकारों से बचने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा इससे हार्ट डिजीज, डायबिटीज, किडनी की पथरी, ब्लड प्रेशर आदि से भी बचा जा सकता है। क्या आप जानते हैं कि ग्रीन टी के कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। इसका कारण यह है कि इसमें कैफीन होता है। ज्यादा मात्रा में कैफीन के सेवन से बेचैनी, चिंता और घबराहट हो सकती है। चलिए जानते हैं इससे आपकी सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।  

1) पेट से जुड़ी समस्याएं

इसमें कैफीन होता है जो पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। इसका कारण यह है कि कैफीन पेट में एसिड का लेवल बढ़ा सकता है, जिससे आपको पाचन समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से आपको मतली की शिकायत हो सकती है। 

2) सिरदर्द

कैफीन की वजह से आपको सिरदर्द भी हो सकता है। अगर आपको अक्सर सिरदर्द की समस्या रहती है, तो आपको इससे चक्कर भी आ सकता है। माइग्रेन से पीड़ित लोग इस ड्रिंक को पी सकते हैं लेकिन अगर आप किसी पुराने सिरदर्द से पीड़ित हैं, तो आपको सोच-समझकर ही इसका सेवन करना चाहिए।  

3) नींद से जुड़ी समस्याएं

आपको सोने से पहले ग्रीन का सेवन नहीं करना चाहिए। यह नर्वस सिस्टम को उत्तेजित कर सकती है जिससे आपकी नींद उड़ सकती है और आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इसमें मौजूद कैफीन ब्रेन में नींद वाले केमिकल्स को ब्लॉक कर सकता है। 

4) आयरन की कमी

एक अध्ययन के अनुसार, ग्रीन टी पीने से आपको एनीमिया की समस्या हो सकती है। इसके अलावा यह आपके द्वारा खाए जाने वाली चीजों से आयरन का अवशोषण भी कम कर सकती है। इसमें टैनिन और पॉलीफेनोल तत्व होते हैं, जो आयरन के अवशोषण को ब्लॉक कर सकते हैं।  

5) डायरिया

कैफीन का लैक्सेटिव जैसा प्रभाव पड़ता है। यानी इसका अधिक सेवन करने से आपके स्टूल लूज हो सकते हैं। अगर आपने हाल में इसका सेवन शुरू किया है, तो आपको दस्त की शिकायत भी हो सकती है। इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए और खाली पेट नहीं पीना चाहिए। 

टॅग्स :हेल्थी फूडहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सलाइफस्टाइल
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBengaluru: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सेक्सुअल हेल्थ के इलाज के लिए बैंक लोन लेकर खरीदी थी जड़ी-बूटी, हो गई किडनी की समस्या, ₹48 लाख का हुआ नुकसान

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यअध्ययन: बच्चों में बढ़ती हिंसा और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

स्वास्थ्यभारतीय वैज्ञानिकों ने गर्भ के अंदर 'जेनेटिक स्विच' का पता लगाया, गर्भावस्था में हो सकता मददगार

स्वास्थ्यक्या ‘बेरी’ खाना सुरक्षित है? कीटनाशक डाइमेथोएट के बारे में चिंता करना कितना सही

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपराली नहीं दिल्ली में जहरीली हवा के लिए जिम्मेदार कोई और?, दिल्ली-एनसीआर सर्दियों की हवा दमघोंटू, रिसर्च में खुलासा

स्वास्थ्यखांसी-जुकामः कफ सीरप की बिक्री पर लगाम कसने की कोशिश

स्वास्थ्यपुरुषों की शराबखोरी से टूटते घर, समाज के सबसे कमजोर पर सबसे ज्यादा मार

स्वास्थ्यकश्‍मीर की हवा, कोयला जलाने की आदत, आंखों में जलन, गले में चुभन और सांस लेने में दिक्कत?

स्वास्थ्यखतरनाक धुएं से कब मुक्त होगी जिंदगी?, वायु प्रदूषण से लाखों मौत