लाइव न्यूज़ :

थकान, कमजोरी दूर करके मर्दाना ताकत बढ़ाती हैं किचन में मौजूद ये 2 चीजें, सेक्स लाइफ बनती है बेहतर

By उस्मान | Updated: January 29, 2019 15:49 IST

सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए दवाओं और मेडिकल तकनीकों में खर्चा करने से बेहतर है आप प्रकृति में मौजूद खाने की अच्छी चीजों का इस्तेमाल करें।

Open in App

वैवाहिक जीवन की सफलता बहुत हद तक आपकी सेक्स लाइफ पर निर्भर करती है। सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के चक्कर में पार्टनर इस तरह की गलतियां कर बैठते हैं, जिनका उन्हें अनुमान ही नहीं होता। इसके लिए दवाओं और मेडिकल तकनीकों में खर्चा करने से बेहतर है आप प्रकृति में मौजूद खाने की अच्छी चीजों का इस्तेमाल करें। आज जिन चीजों के बारे में सेक्सोलॉजिस्ट डॉक्टर विनोद रैना आपको बता रहे हैं उनसे आपको न सिर्फ कई बीमारियों से बचने में मदद मिलती है बल्कि ये आपकी सेक्स लाइफ को भी हेल्दी रखती हैं। 

1) प्याजयौन स्वास्थ्य के लिए प्याज सबसे बेहतर कामोत्तेजक खाद्य पदार्थों में से एक है। यह कामेच्छा बढ़ाने में मदद करती है और प्रजनन अंगों को भी मजबूत करती है। प्याज शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को भी बढ़ाता है और यौन सहनशक्ति को बढ़ाने में मदद कर सकता है। प्याज में एमिनो एसिड, फास्फोरस, प्रोटीन और कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो आपके शरीर को ताकतवर बनाने में मदद करते हैं। 

इसके अलावा प्याज आपके शरीर की कमजोरी को दूर कर देते हैं। प्याज आपके पुराने दिन वापस लौटाने में बेहद मददगार साबित होंगे और इसके सेवन से आपको किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा। इसके लिए आप प्याज को सलाद के रूप में खा सकते हैं।  

2) दालचीनीअगर डायबिटीज, हाई बीपी, हार्ट प्रॉब्लम, थकान, लो लिबिडो, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन या नपुंसकता जैसे गंभीर समस्याओं से पीड़ित हैं, तो आपको रोजाना दालचीनी का दूध पीना चाहिए। दालचीनी में मौजूद केमिकल्स एक्स्ट्रा शुगर को कैलोरी में बदलने, रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करके रक्तचाप को कम करने और महिलाओं में प्रोजेस्टेरोन लेवल को बढ़ाने में मदद करते हैं।

इसके अलावा दूध में बहुत तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं। आज हम आपको एक ऐसी चीज दूध में मिलाने से पीने के बाद आपका शरीर फुर्तीला हो जाएगा। जी हां, आपको बता दें कि दालचीनी को दूध में मिलाकर पीने से शरीर ताकतवर हो जाता है। इसके लिए एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिला लें और सोने से पहले पियें। 

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खेरिलेशनशिप टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब