लाइव न्यूज़ :

खून की कमी, डायबिटीज, बीपी जैसे 8 रोगों का इलाज है सहजन, तेजी से बढ़ाती है मर्दाना ताकत

By उस्मान | Updated: August 1, 2019 17:17 IST

सहजन की सब्जी यौन क्षमता बढ़ाने, नपुंसकता के इलाज में, वजन कम करने, डायबिटीज कंट्रोल करने में सक्षम है। 

Open in App

सब्जी की दुकान पर या आपने लंबी हरी-हरी सहजन की फलियां तो देखी होंगी। इसे कई क्षेत्रों में मुंगने के फली भी कहा जाता है। सहजन की फली सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं सेहत का भंडार भी है। इसके फूल, पत्ती से लेकर फलियां तक बहुत फायदेमंद होती हैं।

सहजन की फली और पत्ते प्रोटीन, विटामिन बी6, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं। सहजन की सब्जी यौन क्षमता बढ़ाने, नपुंसकता के इलाज में, वजन कम करने, डायबिटीज कंट्रोल करने में सक्षम है। 

आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा में इसका प्रयोग जड़ी-बूटी के रूप में भी किया जाता है। इसके बारे में सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि इस पौधे के सभी हिस्से छाल, जड़ें, पत्ते, फूल, बीज और फली पोषक तत्वों और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरे होते हैं।

पारंपरिक चिकित्सा में इसका व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। चलिए जानते हैं इससे आपको क्या-क्या फायदे होते हैं और इसके फायदे पाने के लिए इसका कैसे इस्तेमाल करें।

1) खून की कमी को पूरा करने में सहायक

इसकी पत्तियों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा मात्रा में किया जाता है। इनमें पालक से 3 गुणा ज्यादा आयरन होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। अगर आप खून की कमी से पीड़ित हैं, तो आपका इसका उपयोग करना चाहिए।

2) अल्सर, गठिया, ट्यूमर, ब्लड प्रेशर के लिए लाभदायक

सहजन के पत्ते प्राकृतिक तरीके से ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं, जो लंबे समय तक चलता है। यह अल्सर को ठीक करने, ट्यूमर को प्रतिबंधित करने, गठिया के दर्द को कम करने, सूजन को कम करने और रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए भी मददगार होते हैं।

3) आंखों की रौशनी बढ़ाने में मददगार

सहजन का पेड़ विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन का भंडार है। यह आंखों की रौशनी बढ़ाकर आंखों से  जुड़े विकारों से जैसे कम दिखना, धुंधला दिखना, पास-दूर का देखने की समस्या को कम करता है। 

4) डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक

डायबिटीज के मरीजों को किसी भी कीमत पर सहजन के पत्तो और फलों का सेवन करना चाहिए। इसमें ब्लड शुगर लेवल को कम करने की क्षमता होती है। ध्यान रहे कि डॉक्टर की सलाह पर ही पत्तियों का इस्तेमाल करें। 

5) कोलेस्ट्रॉल लेवल करता है कम

खराब जीवनशैली और बाहर का जंक फूड खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है, जिससे आपको दिल से जुड़े विकार हो सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि नियमित रूप से सहजन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडसेक्सघरेलू नुस्खेडायबिटीजमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यमधुमेह के उपचार की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब