लाइव न्यूज़ :

एंजेलिना जोली जैसी दिखने वाली ये लड़की नहीं है मरियल, असली फोटो देख खो देंगे काबू

By उस्मान | Updated: July 19, 2018 16:34 IST

एंजेलिना जैसा दिखने की चाह में इस लड़की ने नहीं कराई थी 50 सर्जरी, खुद माना फेक थी सभी पिक्स, रियल में हैं दिखती हैं ऐसी-

Open in App

किसी को प्यार करना सही है लेकिन पागलों की तरह प्यार करना गलत है। खासकर उसके जैसा बनने की चाहत में ऊटपटांग काम करना सबसे बड़ी बेवकूफी है। एक ऐसा ही मामला ईरान की राजधानी तेहरान से सामने आया था। आपको याद होगा कि खुद को एंजेलिना जोली का सबसे बड़ा फैन बताने वाली सहर ताबर नामक एक लड़की की कुछ पिक्स ने सोशल मीडिया पर बवाल मचाया था। यह मामला पिछले साल दिसंबर महीने का है। उन दिनों इस लड़की की पिक्स ने लाखों लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसका फायदा यह हुआ कि इंस्टाग्राम पर एक ही दिन में उसके लाखों फॉलोअर्स बन गए। उनके इस लुक ने उन्हें 265,000 फॉलोअर्स दे दिए।

 

यह था मामला

इस 22 साल की लड़की ने अपने फेसबुक अकाउंट पर ऐसी कई फोटो डाली थी, जो उन्हें एंजलीना जैसा दिखाती हैं। इन फोटो में उनके एस्क रेजर, शार्प चीकबोन्स और फूले होंठ साफ दिख रहे थे। ऐसा कहा जा रहा था कि उसने एंजेलिना की तरह दिखने के लिए 50 सर्जरी कारवाई। इतना ही नहीं उसने 40 किलो वजन भी कम किया। 

नए खुलासे ने चौंकाया

इस मामले में कुछ महीने पहले एक बड़ा खुलासा हुआ है। फेमस वेबसाइट  Reddit thread ने यह दावा किया है कि इस लड़की ने जो फोटो शेयर की थी वो नकली थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने फोटो-एडिटिंग सॉफ्टवेयर, मेकअप और प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल करके फोटो तैयार की थी। 

फैन्स ने की कड़ी आलोचना

उनके ही कुछ फेंस कहते हैं कि वे मेक-अप और बेहतरीन तरीके से नकली अंगों के इस्तेमाल से ऐसा दिखाती हैं। लेकिन सभी 318,000 इस्टाग्राम फॉलोअर्स की प्रतिक्रिया सकारात्मक नहीं है, कुछ लोग इसे 'जोंबी' या 'लाश' भी कहते हैं। 

उनके एक फॉलोअर ने कहा कि एंजेलिना जोली की गिनती दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओ में होती हैं। फैन्स एंजेलिना की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। लेकिन फेमस होने के लिए सहर का यह तरीका पसंद नहीं आया है। 

सहर ने माना फेक थी सभी पिक्स

सहर ने अपनी उन सभी पिक्स को फेक बताया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'हर बार जब मैं एक फोटो पब्लिश करती हूं, तो मैं अपने चेहरे को मजाकिया तरीके से पेंट करती हूं। यह खुद को व्यक्त करने का एक तरीका है, एक तरह की कला। मेरे प्रशंसकों को पता है कि यह मेरा असली चेहरा नहीं है। मैंने नाक, मुंह और होंठों को मिलाकर तीन सर्जरी कराई है। मुझे नहीं लगता है कि इसमें कुछ गलत है। दुनिया में कई लोग इस तरह की सर्जरी कराते हैं।  

उन्होंने कहा कि लोग उनके बारे में क्या बात करते हैं इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। सहर ने कहा, 'मेरे लिए मेरे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण बात मेरे परिवार और ईश्वर की मंजूरी है। लोगों की राय से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।'

(फोटो- सोशल मीडिया) 

टॅग्स :एंजेलीना जोलीईरानवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

स्वास्थ्य अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो