लाइव न्यूज़ :

हर घर में इस तरीके से पकते हैं चावल, ऐसे चावल खाने से शरीर में जहर फैलने और मौत का खतरा

By उस्मान | Updated: October 5, 2018 12:25 IST

अगर आप बहुत ज्‍यादा मात्रा में चावल खाते हैं, तो अब सावधान हो जाएं। चावल में एक ऐसा खतरनाक रसायन होता है जो आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इस रसायन का नाम है आर्सेनिक।

Open in App

भारत की लगभग 65 फीसदी आबादी का मुख्य आहार चावल है। कुछ लोग इसे हल्का भोजन बताते हैं, तो कुछ लोग इसे मोटापा बढ़ाने वाला भोजन करार देते हैं। वास्तव में हर भोज्य पदार्थ की तरह चावल के भी कुछ फायदे और नुकसान होते हैं। कुछ लोगों का मानना है कि चावल में काफी ज्यादा फैट होता है। लेकिन ये सरासर एक मिथक है, चावल में किसी भी तरह को कोई फैट नहीं होता, ये पचने में आसान होता है और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में होता है। अगर आप बहुत ज्‍यादा मात्रा में चावल खाते हैं, तो अब सावधान हो जाएं। चावल में एक ऐसा खतरनाक रसायन होता है जो आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इस रसायन का नाम है आर्सेनिक। आर्सेनिक एक रासायनिक तत्व है जिससे चर्म कैंसर समेत कई अन्य गंभीर रोग होने की संभावना रहती है।  

जानलेवा है आर्सेनिक रासायनिक तत्वक्वीन यूनिवर्सिटी बेलफास्ट के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि चावलों को उबालते समय उनमें आर्सेनिक जारी होता है। वास्तव में अनाज में इस घातक विषाक्त पदार्थ के होने की वजह कीटनाशक हैं जिनका खेती के दौरान इस्तेमाल किया जाता है। यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एंडी मेहरर्ग का मानना है कि बड़ी मात्रा में चावल खाने वाले लोगों को जहरीले पदार्थों से बचाने के लिए बड़े पैमाने पर कुछ खास करने की जरूरत है। बीबीसी के एक कार्यक्रम में प्रोफेसर एंडी ने चावल बनाने के कुछ टिप्स बताए हैं जिनके जरिए चावल में जहर का लेवल कम किया जा सकता है।  

अधिकतर लोग इस गलत तरीके से बनाते हैं चावलप्रोफेसर के अनुसार, अधिकतर लोग चावल बनाने के एक खास तरीका यह अपनाते हैं कि वो पानी में चावल डालकर तब तक पकाते हैं जब तक पानी चावल में अच्छी तरह अवशोषित नहीं हो जाता। इसका नतीजा यह होता है कि पकने के बाद भी चावल में आर्सेनिक बना रहता है।  

चावल बनाने के लिए यह तरीका अपनाएं- चावल को रातभर भिगोएं। इससे चावल फूलते हैं और आर्सेनिक के निकलने के अधिक चांस होते हैं। - सुबह चावल का पानी फेंक दें और साफ पानी से धो लें। - जितने चावल हैं उसकी मात्रा में पांच गुना पानी डालकर चावल पकाएं। - ध्यान रहे कि पानी को अवशोषित या उबलने ना दें। - चावल को निकालें और गर्म पानी से धो लें। - आपके चावल बिना आर्सेनिक के तैयार हैं। - यह तरीके थोड़ा लंबा है लेकिन सुरक्षित है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब