लाइव न्यूज़ :

नींद में लेते हैं खर्राटे तो समय से पहले बूढ़े हो जाएंगे आप

By गुलनीत कौर | Updated: February 25, 2018 13:31 IST

शोधकर्ताओं की मानें तो दुनिया में एक बड़ी आबादी नींद में खर्राटे लेने की परेशानी से ग्रस्त है। इसपर नियंत्रण ना पाया जाए तो यह घातक भी बन सकती है।

Open in App

अगर रात को सोते समय आप जोर जोर से खर्राटे लेते हैं तो आप उम्र से पहले बूढ़े हो जाएंगे। ऐसा हम नहीं बल्कि एक शोध में कहा गया है। सिचुआन स्थित वेस्ट चाइना हॉस्पिटल में आयोजित किए गए शोध के के मुताबिक तेज खर्राटा लेने वालों का डीएनए क्षतिग्रस्त हो जाता है। आजतक आपने यह तो सुना होगा कि खर्राटे लेने से नींद खराब होती है, या फिर यह तनाव की निशानी है लेकिन इस शोध ने लोगों के डीएनए पर काम करके खर्राटों संबंधी हैरान कर देने वाले तथ्य प्रदान किए हैं। 

शोधकर्ताओं के अनुसार वे लोग जो तेज तेज खर्राटे लेते हैं उनकी कोशिकाएं उम्र से पहले तेजी से बढ़ने लगती हैं। यही कारण है कि वक्त से पहले ही वे बुढ़ापे का शिकार हो जाते हैं। इतना ही नहीं, शोधकर्ताओं के मुताबिक खर्राटे लेने वालों के कैंसर होने की आशंका अन्य लोगों की तुलना में अधिक होती है। 

शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि खर्राटे लेने वालों को नींद में सांस रुकने से लेकर क्रोमोसोम्स पर छोटे तत्व मौजूद होने जैसी बातों से गुजरना पड़ता है। इन तत्वों के कारण ही वे कैंसर जैसे जानलेवा रोगों की ओर बढ़ जाते हैं। इस शोध में उन 2640 लोगों को शामिल किया गया जिन्हें पहले से ही स्लीप एप्निया यानी रात में बार बार नींद टूटने की परेशानी थी। इनमें से अधिकतर लोगों की नींद खर्राटों की वजह से अचानक टूट जाती है। और इस प्रक्रिया को शोधकर्ताओं ने स्वास्थ्य के लिए बहुत बुरा बताया है। 

शोधकर्ताओं की मानें तो दुनिया में एक बड़ी आबादी नींद में खर्राटे लेने की परेशानी से ग्रस्त है। यह एक आम समस्या है लेकिन अगर समय से इसपर नियंत्रण ना पाया जाए तो यह घातक भी बन सकती है। रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में वे लोग जिनका वजन अधिक होता है उन्हें खर्राटे लेने की परेशानी होने की संभावना अधिक होती है। 

टॅग्स :हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब